मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन दिखता है, वह देश का नाम रोशन करने के लिए अपना सबकुछ झोंक देते हैं। जहां उनके सामने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते हैं, भारत में खेल कल्चर उस तरह का नहीं है, जो दुनिया के टॉप टेन ओलंपिक में मेडल जीतने वाले देशों में है। जिसकी वजह से देश ओलंपिक में पदक जीतने में बेहद पीछे रहा है। भारत में एक खिलाड़ी की जीवन यात्रा बुनियादी सुविधाओं से लेकर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसलिए जो खिलाड़ी विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो लोग उनके वास्तविक जीवन के संघर्ष के बारे में जानने को उत्सुक हो जाते हैं।
भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम, चक दे इंडिया, एमएस धोनी, दंगल, पान सिंह तोमर और सूरमा जैसी स्पोर्ट्स बॉयोपिक फिल्में बन चुकी हैं। जिसमें खिलाड़ियों के जीवन की असली कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर काफी पसंद किया जा चुका है।
लेकिन क्या आपको नहीं लगता है कि इन खिलाड़ियों के जीवन पर भी फिल्में बननी चाहिए और रही बात फिल्म में कौन से अभिनेता फिट बैठते हैं, वह हम आपको बता रहे हैंः
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली आधुनिक क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। दिल्ली में जन्में विराट की भूमिका में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बिल्कुल फिट बैठते हैं।
विराट कोहली-शाहिद कपूर
भारतीय कुश्ती को विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाने वाले पहलवान सुशील कुमार के जीवन पर बॉयोपिक जरूर बननी चाहिए। उनकी भूमिका में बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान सबसे ज्यादा फिट बैठते हैं।
सुशील कुमार-सलमान खान
ओलंपिक 2016 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु भारत की बेहतरीन शटलर में से एक हैं। मौजूदा समय में उनकी रैंकिंग दुनिया में नंबर 2 पर है। सिंधु की भूमिका में दीपिका पादुकोण खूब जंचेंगी क्योंकि उनके पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन खेल चुके हैं। जबकि दीपिका भी बचपन में बैडमिंटन खेल चुकी हैं।
पीवी सिंधु- दीपिका पादुकोण
युवराज सिंह भारत के सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर छह छक्के लगाकर भारत को पहला टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले युवराज की भूमिका साल 2011 के विश्वकप में सबसे अहम थी। जिसके बाद उन्हें कैंसर हुआ और उन्होंने उसे मात देकर क्रिकेट के मैदान पर दोबारा वापसी की। इसलिए उनकी बॉयोपिक बननी चाहिए और उनके किरदार को पर्दे पर रणवीर सिंह जीवंत कर सकते हैं।
युवराज सिंह-रणवीर सिंह
भारत के सबसे सफल फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक सुनील छेत्री के जीवन पर भी बॉयोपिक बन सकती है। छेत्री के जीवन की कहानी बेहद दिलचस्प है और भारत के फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। उनकी भूमिका पर्दे पर आमिर खान से बेहतर कोई नहीं निभा सकता है।
सुनील छेत्री-आमिर खान
टेनिस की महिला डबल्स की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सानिया मिर्जा भारत की अबतक की सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। जिन्होंने भारत का नाम विश्वस्तर पर काफी रोशन किया है, इसके अलावा उनके जीवन की कहानी भी बेहद रोचक रही है। इसलिए उनके जीवन पर बॉयोपिक बननी चाहिए और उनके किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जो उनकी दोस्त भी हैं। बिल्कुल फिट बैठती हैं।
सानिया मिर्जा-परिणीति चोपड़ा