भारत की स्टार शटलर अश्विनी पोनप्पा को अक्सर हाथों में रैकेट थामें देखा गया है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर अपने खेल प्रदर्शन का लोहा मनवाने वाली अश्विनी अपने पहनावे को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न ड्रेस के अलावा उन्हें भारतीय साड़ी पहनना खूब भाता है। खास तौर पर कर्नाटक के पारंपरिक कूर्ग शैली में पहनी जाने वाली नौ गज की साड़ी उन्हें बेहद पसंद है। इसके अलावा दक्षिण भारत की रंग बिरंगी साड़ियों में अश्विनी बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। यहाँ हम उनके द्वारा पहनी गई साड़ियों पर डालेंगे एक नज़र।
इस तस्वीर में अश्विनी खास कूर्ग शैली में कांजीवरम साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। पीले और बैंगनी रंग की इस साड़ी में वो लाज़वाब तरीके से दुल्हन के बगल में खड़ी हैं। शर्तिया तौर पर यह बात कही जा सकती है कि देखने वालों ने निश्चित तौर पर दुल्हन को न देखकर अपनी नज़रें अश्विनी पर ही टिकाई होंगी, और हो भी क्यों ना। वो लग ही रही थी जो इतनी खूबसूरत।
कांजीवरम साड़ी में अश्विनी पोनप्पा का यह अंदाज़ (Picture Source :- Instagram)
साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप की शादी के रिसेप्शन के दौरान अश्विनी कोडवा साड़ी में सभी की निगाहों को अपने ही ओर देखने पर मजबूर कर रही थी। इस साड़ी में उनका यह अंदाज़ देखने लायक था।
कोडवा साड़ी में अश्विनी के क्या कहने (Picture Source :- Instagram)
वैसे इस तस्वीर को देखकर एक बात तो कही जा सकती है कि काले रंग की इस साड़ी में अश्विनी कहर ढाती नज़र आ रही हैं। इस साड़ी में वो किसी भी पेशेवर मॉडल को मात दे सकती है।
काले रंग की क़यामत (Picture Source :- Instagram)
इस तस्वीर में अश्विनी भूरे रंग के रेशमी ब्लाउज और नीले रंग की साड़ी के साथ पन्ना नेकपीस पहनी हुई है। उनकी यह अदा किसी को भी उनका दीवाना बना सकती है।
नीले रंग का कमाल (Picture Source :- Instagram)
इस बार अश्विनी ने चतुराई दिखाते हुए रेशम हरे और क्रीम रंग की कांजीवरम साड़ी को चुना। ख़ास बात यह थी कि इस साड़ी को भी उन्होंने कर्नाटक की मशहूर कूर्ग स्टाइल में पहनी हुई थी। इसके साथ ही एक गोल्डन नेकपीस भी उनपर खूब जच रहा था।
हरे रंग का कमाल और क्रीम रंग की कांजीवरम साड़ी (Picture Source :- Instagram)
कहा जाता है कि बगैर गुलाबी रंग के, ‘साड़ियों’ का जखीरा पूरा नहीं होता। अश्विनी ने भी इस रंग को अहमियत देते हुए गुलाबी रंग की साड़ी को पहनने का निर्णय किया। इस साड़ी में वो इस कदर खूबसूरत दिख रही थी कि नज़रे चाहकर भी हटने का नाम नहीं ले रही थी।
गुलाबी रंग से खास लगाव (Picture Source :- Instagram)