रियो ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाली दो बेटियों को आज यहाँ टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स ने सम्मान देकर नवाज़ा गया। प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और साक्षी मलिक को सर्वश्रेष्ठ रेसलर के सम्मान से पुरस्कृत किया गया। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु को सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी के सम्मान के लिए भी चुना गया। वहीं कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को साल की सर्वश्रेष्ठ रेसलर का पुरस्कार मिला। बैडमिंटन पुरुष वर्ग के किदांबी श्रीकांत को पीपल्स च्वाइस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी का सम्मान दिया गया। भारतीय हॉकी को नए मकाम देने वाले अजीत पाल सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप गेंदबाज़ और भारतीय स्पिनर आर अश्विन को क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया तो वहीं कप्तान विराट कोहली को पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड दिया गया। कोहली की जगह बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने उनका अवार्ड लिया।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड जीतने वाली पी वी सिंधु ने साल की शुरुआत में बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बनाई थी जिसके बाद वह ऐसा करने वाली वो दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी थी। अंक तालिका में सिंधु सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी हैं , वहीं सिंधु ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर बनी हुई हैं। सिंधु के पास कुल 69399 अंक हैं। वहीं लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल शीर्ष दस में रहने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।