कहतें हैं मुस्कुराने के लिए आपको कुछ चुकाना नहीं पड़ता। मुस्कान से हमारे आस-पास का वातावरण बेहद खुशनुमा हो जाता है। आपकी मुस्कान आपकी सफलता को कितना आसान बना देती शायद आप नहीं जानते होंगे। इसी सिलसिले में आज हम बात करेंगे भारतीय शतरंज खिलाड़ी के मुस्कुराहट की। जब भी भारतीय शतरंज के खेल के खिलाड़ी की बात होती है तब सबसे पहले हमारे जेहन में विश्वप्रसिद्ध महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की छवि घूमने लगती है। आप सोच रहे होंगे कि चेहरे पर गंभीरता लिए विश्वनाथन की मुस्कान की बात होगी आज। इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो भारत के महान खिलाड़ी हैं। जानकारी के लिए बता दें हम यहाँ बात करेंगे भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी की मुस्कान की। जी हाँ आपने सही पढ़ा। हम बात कर रहे हैं भारत की ग्रैंडमास्टर और शीर्ष महिला खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली की जादुई मुस्कान की। इन पांच मौकों के दौरान ली गयी इन तस्वीरों को देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे।
हैदराबाद के व्यवसायी कार्तिक चंद्रा के साथ हुई सगाई के दौरान ली गई इस तस्वीर में हरिका की मासूमियत भरी मुस्कान आपको दीवाना बना देगी। दुल्हन की तरह सजी हरिका को देख कर यही लगता है मानो चांदनी रात में जैसे कोई गुलाब की पंखुड़िया मुस्कुरा रही हो। उनकी इस मुस्कान में शर्मीलापन और चमक दोनों साफ़ नज़र आ रही हैं।
शर्मीलापन और चमक लिए एक प्यारी सी स्माइल ( Picture Source :- Instagram/harika.dronavalli)
वैसे तो शतरंज का खेल गंभीरता को दर्शाता है। विपक्षी की चाल को समझने के लिए आपको बेहद सतर्क रहना पड़ता है। ऐसे में तोड़ा तनाव आना स्वाभाविक है। लेकिन इस बहादुर बेटी को देखों कैसे ग्रैंडमास्टर टेबल पर बैठकर खेल की शुरुआत के पहले शेरनी की तरह मुस्कुरा रही है।
खेल से ठीक पहले की कातिलाना मुस्कान ( Picture Source :- Instagram/harika.dronavalli)
वैसे जब मौका हो दो परियों के मिलन का तो लाज़मी है कि चेहरे पर मुस्कान आ ही जाए। अवसर था पूर्व विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन से मुलाक़ात का। इस दौरान दोनों सुंदरियाँ काले रंग के परिधान में अपनी मुस्कान की बिज़लियाँ गिराती नज़र आ रही थी।
काले रंग में क़यामत ( Picture Source :- Instagram/harika.dronavalli)
सऊदी अरब के ‘किंग अब्दुल्ला पेट्रोलियम स्टडीज़ एंड रिसर्च सेंटर’ की यात्रा के दौरान ली गयी इस तस्वीर में शतरंज की रानी हरिका बेहद खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं। उनके कंधे पर बैठा पक्षी उनकी इस मुस्कान को देख रहा है। क्या पता, हो सकता है शायद वो पक्षी भी हरिका की तरह ही स्माइल देने की सोच रहा हो।
शतरंज की रानी की यह अदा ( Picture Source :- Instagram/harika.dronavalli)
गणतंत्र दिवस के खेल के दौरान हरिका के खुश मिजाज को दर्शाती इस तस्वीर को देखकर मानो यही प्रतीत होता है कि उन्हें किसी भी तरह का तनाव ही नहीं है। किसी तरह शतरंज जैसे गंभीर खेल में अपने आप को तनाव मुक्त रखा जाए इसका राज़ तो सिर्फ हरिका ही बता सकती है। जिस तरह से वो मुस्कुराती है, उनकी आँखों में वो चंचलता और चपलता साफ नज़र आती है। जो किसी को भी आसानी से अपना दीवाना बना सकती है।
शतरंज जैसे गंभीर खेल में भी मुस्कुराती है हमारी चैंपियन ( Picture Source :- Instagram/harika.dronavalli)