इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। कुक ने बर्ड की गेंद पर चौका लगाकर अपना पांचवां दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान कुक ने 360 गेंदों का सामना करते हुए 23 चौके लगाए। कुक का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये दूसरा दोहरा शतक है। कुक ने दोहरा शतक लगाते ही कई बड़े कारनामों को भी अंजाम दिया, आइए डालते हैं उन पर एक नजर:
एक कैलेंडर ईयर में दो दोहरे शतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने एलिस्टेयर कुक। इससे पहले ये रिकॉर्ड वॉली हैमंड के नाम था। हैमंड ने साल 1928, 1933 और 1936 में ये कारनामा किया था।
एक कैलेंडर ईयर में दो दोहरा शतक
ऑस्ट्रेलिया में दो या उससे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने एलिस्टेयर कुक। इससे पहले ये रिकॉर्ड वॉली हैमंड (3) ब्रायन लारा (2) के नाम था।
ऑस्ट्रेलिया में दो या उससे ज्यादा दोहरे शतक
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा दो दोहरे शतक लगाने के मामले में एलिस्टेयर कुक दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कुक का ये टेस्ट क्रिकेट में 5वां दोहरा शतक है। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक वॉली हैमंड ने लगाए हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी
एशेज सीरीज में दो दोहरे शतक लगाने वाले कुक सिर्फ पांचवें बल्लेबाज हैं। एशेज में सबसे ज्यादा 8 दोहरे शतक सर डॉन ब्रैडमैन ने लगाए हैं। वहीं, वॉली हैमंड ने 4, बॉब सिंपसन और स्टीवन स्मिथ ने भी एशेज में दो दोहरे शतक जड़े हैं।
एशेज सीरीज में दो दोहरा शतक
वर्तमान खिलाड़ियों में कुक सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 6 दोहरे शतक के साथ विराट कोहली नंबर एक पायदान पर हैं।
वर्तमान खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा दोहरा शतक