टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली का शुमार आज दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज़ों में किया जाता है। या यूं कहें कि वो इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं तो ये बात गलत न होगी। रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं।
उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं विराट कोहली से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।
शौक और रुचियाँ : परिवार के साथ समय बिताना, घूमना और कसरत करना
फेवरेट खाना : सुशी
फेवरेट बुक : आंद्रे आगासी कीआत्मकथा
फेवरेट म्यूजिक : पंजाबी
फेवरेट मूवी : जो जीता वही सिकंदर, द इलुशनिस्ट, 3 इडियट्स, रॉकी फिल्म सीरीज़
फेवरेट एक्टर्स : आमिर खान, जॉनी डीप
फेवरेट एक्ट्रेस : एंजेलिना जोली, पेनेलोपे क्रूज़, ऐश्वर्या राय
फेवरेट सिंगर : असरार
फेवरेट स्पोर्ट्स : क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस
फेवरेट डेस्टिनेशंस : पेरिस, बार्सिलोना
अपने शरीर पर फेवरेट टैटू : समुराई वारियर
स्कूल में फेवरेट विषय : इतिहास
स्कूल में नापसंद विषय : गणित
बेस्ट फ्रेंड : पत्नी अनुष्का शर्मा
सुपर-पॉवर जो वो चाहते हैं : गायब होने की शक्ति
अनुष्का में उन्हें जो सबसे ज़्यादा पसंद है : वो बहुत ईमानदार और देखभाल करने वाली हैं
अनुष्का में उन्हें जो नापसंद है : वो हमेशा 5-10 मिनट देरी से पहुंचती हैं