क्रिकेट के खेल में बल्लेबाज़ों के अलावा गेंदबाज़ों का भी अहम योगदान होता है, ये बात अलग है कि कई बार गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सारी वाहवाही बल्लेबाज़ लूट लेते हैं। क्रिकेट की दुनिया में हमने रफ्तार का कहर बरपाने वाले बहुत सारे गेंदबाज़ देखें हैं जिनकी गेंदों का सामना करने में बल्लेबाज़ों को सांप सूंघ जाता था। हवा में घूमती गेंद और गिल्लियां का पलक झपकते ही उड़ जाना, यह हर तेज़ गेंदबाज़ का सपना होता है। 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज़ को स्पीडस्टार कहा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ गेंदबाज़ ऐसे भी रहे जिन्होंने 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक गति की गेंदें फेंकी हैं। आईये डालते हैं दुनिया की सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों पर एक नज़र।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज़ गेंदबाज़ों में शुमार शॉन टेट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह भी ब्रेट ली की तरह 161.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक चुकें हैं। उन्होंने यह कारनामा साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉडर्स के मैदान किया था। इससे पहले भी वह पाकिस्तान के खिलाफ 160.7 किमी प्रति घंटा की गति से गेंद फेंक चुकें हैं।
शॉन टेट
ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज ब्रेट ली ने साल 2005 में नेपियर में हुए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किमी प्रति घंटा की गति से गेंद फेंकी थी। वह शोएब अख्तर के बाद वो ऐसे दूसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने आईसीसी के मैच में 100 मील प्रति घंटा के रफ्तार से गेंदबाजी की है।
ब्रेट ली
पाकिस्तान को तेज़ गेंदबाज़ों का गढ़ कहा जाता जिसने इमरान खान, वसीम अकरम और वकार युनिस जैसे घातक गेंदबाज़ों को जन्म दिया। हालांकि 19वीं शताब्दी में अतंर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले शोएब अख्तार ने अपनी रफ्तार की कहर बरपाते हुए खास पहचान बनाई और दुनिया के सबसे तेज़ गेंदबाज़ बने। 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूलैंड्स में खेले गए मैच में शोएब अख्तर दुनिया की सबसे तेज़ गेंद फेंकी थी जिसकी रफ्तार 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस गेंद के साथ ही शोएब आईसीसी के अतंर्राष्ट्रीय मैच में100 मील प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले पहले गेंदबाज़ बने थे।
शोएब अख्तर
वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाज़ एंडी रॉबर्ट्स अपने समय के सबसे घातक और तेज़ गेंदबाज़ों में शुमार है जिनका खौफ सभी बल्लेबाज़ों में देखा गया। 1975 में डब्ल्यूएसीए में हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राबर्ट्स ने 159.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
एंडी रॉबर्ट्स
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज़ जेफरी थॉमपसन को दुनिया के ऑलटाइट सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार किया जाता है। हालांकि उनके क्रिकेट करियर के दौरान गेंदबाजों की गति नापने की हाईटेक मशीनें नहीं होती थीं, इसिलए उनकी गति के रिकॉर्ड को लेकर कोई पुख्ता सबूत कभी सामने नहीं आ पाया। 1976 में गेंदबाजी की रफ्तार से जुड़ृा एक अध्ययन किया गया था जहां नेट पर गेंदबाजी करते हुए जेफरी ने 160.6 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
जेफरी थॉम्पसन