क्रिकेट को भारत में पूजा जाता है। आज भले भी विराट और धोनी की दीवानगी की बातें की जाती हो लेकिन साठ के दशक में भारतीय क्रिकेटरों की दीवानगी महिलाओं पर इसी कदर हावी हुआ करती थी जिस तरह आज हुआ करती है। भले ही उस दौर में सोशल मीडिया का बोलबाला न रहा हो लेकिन उस दौर के क्रिकेटरों का रुतबा किसी रुपहले पर्दे के हीरो से कम नहीं हुआ करता था। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर हैंडसम खिलाड़ी हुए है जिनका नाम लेकर हसीनाएं आहें भरा करती थी। आज हम उन क्रिकेटरों की चर्चा करेंगे जिन्होंने अपने अच्छे लुक्स से महिलाओं को अपना दीवाना बनाया हुआ था।
मंसूर अली खान पटौदी

Picture Source :- bbc.com
भारतीय क्रिकेट में “टाइगर” नाम से मशहूर नवाब मंसूर अली खान पटौदी आज किसी परिचय का मोहताज़ नहीं हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े नवाब महज 21 वर्ष की आयु में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे। क्रिकेट में डेब्यू करने के ठीक 6 महीने पहले एक कार दुर्घटना में अपनी दाहिनी आंख गंवाने के बाद भी उनकी पर्सनालिटी का जलवा ही था कि अभिनेत्री शर्मीला टैगोर उनके प्यार की दीवानी हो गयी थी। कहा जाता है कि वह शर्मीला को इम्प्रेस करने के लिए गुलाब भेजा करते थे। धर्म की ऊँची दीवारों को लांघ कर दोनों ने शादी की, उनकी इस शादी में देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी शरीक हुई थी।
सलीम दुरानी

Picture Source :- Salim Durani
सलीम दुरानी को क्रिकेट की दुनिया में प्रिंस सलीम के नाम से जाना जाता हैं, उनका जन्म काबुल के पठान खानदान में हुआ था। वह अपने समय में दर्शकों का फेवरेट हुआ करते थे। दुर्रानी के लिए कहा जाता है कि वह स्टेडियम के जिस कौने से छक्के मारने की फरमाइश सुनते थे, अगली गेंद पर वह उसी जगह छक्का मारते थे। लंबी कद काठी होने की वजह से अक्सर लड़कियां उनपर फिदा हो जाती थीं। उनके व्यक्तित्व की चर्चा बॉलीवुड में भी हुआ करती थी। वह पहले भारतीय क्रिकेटर रहे जिन्होंने अभिनेत्री परबीन बॉबी के साथ फिल्म चरित्र में बतौर हीरों काम किया। इस खिलाड़ी की दिवानगी इतनी थी कि एक बार इंग्लैंड के भारतीय दौरे के दौरान उन्हे एक टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं चुना गया तो पूरे शहर में ‘नो दुर्रानी नो टेस्ट’ के बड़े-बड़े पोस्टर तक छप गए थे।
रोजर बिन्नी

Picture source :- cricketcountry.com
भारतीय क्रिकेट में रोजर बिन्नी को “जैक” के नाम से जाना जाता है। छरहरा बदन, लम्बी कदकाठी के धनी रोजर का व्यक्तित्व का असर महिलाओं पर इस कदर था कि उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब हो जाया करती थी। वैसे तो वह बहुत शर्मीले थे लेकिन सुनहरे-भूरे बालों के साथ उनके चेहरे की लालिमा उन्हें और से अलहदा बनाती थी।
संदीप पाटिल

Picture source :- cricketcountry.com
संदीप पाटिल का नाम चुनिंदा सुन्दर खिलाड़ियों में शुमार हैं। तेज तर्रार नज़रों के लिए मशहूर संदीप का आक्रमणकारी स्ट्रोक आज भी दर्शक भुला नहीं पाए हैं। उस दौर में वह ऑफ-द-फील्ड काफी लोकप्रिय हुआ करते थे। एक तरह से वह माचो मैन की छवि के लिए जाने जाते थे। उस दौर में उन्होंने पूनम ढिल्लों और देबाश्री रॉय के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘कभी अजनबी’ में अभिनय किया था।
फारूख इंजीनियर

Picture source :- Inextlive
अपने काले घुंघराले बाल,आँखों को भेदती हुई विशाल आभा मंडल के साथ वह काफी लोकप्रिय थे। हम बात कर रहे है भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर की। हैंडसम क्रिकेटरों शामिल वह शायद अपने समय के एकमात्र भारतीय क्रिकेटर थे जो अपने तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। अक्सर लड़कियाँ उनकी एक झलक पाने के लिए लालयित हुए करती थी।