आईपीएल का खुमार धीरे-धीरे हिना की तरह अपने रंग में रंगते जा रहा है। इसकी खुमारी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरे देश से दर्शक लाइव मैच देखने और अपनी पसंदीदा टीमों को चीयर करने के लिए विभिन्न शहरों की यात्रा कर रहे हैं। इस बहाने प्रसंशकों को आईपीएल का मजा भी मिल जाता है और नए शहरों का दीदार भी हो जाता है। ऐसे में यदि आप आईपीएल के बड़े फैन हैं और आपको खरीददारी का शौक है तो जयपुर शहर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में देखने के लिए कई ऐसी चीजे हैं जो आपको इस शहर का दीवाना बना सकती हैं। इस शहर की खासियत है कि यहाँ की पुरानी इमारतें आज भी गुलाबी रंग में नज़र आती हैं, इसी वजह से इसे गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप एसएमएस (सवाई मानसिंह) स्टेडियम में मैच देखने के लिए जयपुर का रूख कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर आपको इस शहर में स्थित बाज़ारों और सड़कों की सैर करनी चाहिए जहाँ आप अपनी पसंददीदा चीजें खरीद सके।
आईपीएल का मैच खत्म होने के बाद यदि आप जयपुर में खरीददारी का मन बना रहे हैं तो यहाँ स्थित बापू बाजार आपके स्वागत के लिए बाहें फैलाए खड़ा है। महीनें के तीसों दिन खुले रहने वाले इस बाजार में अच्छी क्वालिटी के कपड़ें मिलते हैं। कपड़ों के थोक बाजार के रूप में मशहूर इस बाजार में आप वाजिब दाम में अच्छी खरीदारी कर सकते हैं। यह कपड़ों की खरीददारी लिए सबसे अच्छी जगह है। यहाँ आपकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।
बापू बाज़ार की रौनक (Picture Source :- Justdial)
जैसा का नाम से ही प्रतीत होता है कि यहाँ गहनों का बाजार हो सकता हैं। अपनी बेजोड़ कला और संस्कृति के लिए मशहूर जयपुर का जौहरी बाज़ार हाथ से बने कीमती पत्थरों के रत्नों और आभूषणों के लिए मशहूर है। खरीददारी के शौकीनों के लिए जौहरी बाज़ार पारंपरिक राजस्थानी गहनों, बंधेज की साड़ियों, नक्काशीदार लकड़ी के सामान, जयपुरी रजाई, बंधेज की साड़ियों, लाख की चूड़ियों, हस्तकला और कुंदन के गहनों के लिए मशहूर है। जौहरी बाजार में आप सब कुछ बड़ी आसानी से पा सकते हैं। यह बाजार सप्ताह के सातों दिन सुबह 10 बजे से देर रात तक खुला रहता है।
जौहरी बाज़ार का जौहर (Picture Source :- sites.google.com)
किशनपोल बाज़ार अपनी भव्यता और विरासत के लिए मशहूर है। यदि आपको लकड़ी से बने स्मृति चिन्हों पर हुई कलाकृतियों में रूचि है तो किशनपोल बाजार आपके लिए सही जगह साबित हो सकती है। यह बाजार कुशल कारीगरों का गढ़ है। यहाँ आप एक से बढ़ कर एक जादुई कारीगरी और लकड़ी के सामान पर की गई नक्काशी देख सकते हैं। ऐसे में यदि आप घर की सजावट या फिर किसी चहेते को उपहार देने का मन बना रहे हैं तो आप यहाँ लकड़ी की शानदार मूर्तियाँ खरीद सकते हैं। किशनपोल बाजार लकड़ी से बनी वस्तुओं के लिए फेमस है और यहाँ बेशकीमती वस्तुएं उचित मूल्य में मिल जाती हैं।
किशनपोल बाज़ार की मनमोहक मूर्तियां (Picture Source :- justdial)
जयपुर में आप पारंपरिक खरीददारी करने के लिए चांदपोल बाजार का रुख सकते हैं। यहाँ आप हस्तशिल्प, संगमरमर से बनी मूर्तियां और हाथकरघा से बने सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस बज़ार में ‘खजानेवालों का रास्ता’ नामक एक मशहूर जगह है जहाँ आप लकड़ी और पत्थरों से बनी मूर्तियां, कालीन, पगड़ी, सजावट की चीजें, सुंदर जूते और रंगीन चींजे खरीद सकते हैं।
चांदपोल बाजार की सजावट (Picture Source :- Tripadvisor)
मुख्यतौर पर यह बाजार संगमरमर के पत्थरों की मनमोहक मूर्तियों के लिए मशहूर है। नक्काशीदार हाथ से बनी इन मूर्तियों का आकर्षण आपको इन्हें खरीदने के लिए मज़बूर कर देगा। इन मूर्तियों का उपयोग आप घरों की सजावट के लिए कर सकते हैं।
संगमरमर की मूर्तियां (Picture Source :- sites.google.com)
त्रिपोलिया बाज़ार अपनी सुंदर और शानदार लाख के आभूषणों और चूड़ियों के लिए प्रसिद्द है। इसके अलावा यह बंदिनी टाई, कढ़ाई, डिजाइनर कालीन, पीतल के बर्तन और अन्य पारंपरिक परिधानों के साथ डाई के कपड़ों के लिए भी जाना जाता है। हाथ से निर्मित वस्तुएं आप यहाँ देख सकते हैं। अगर आप कालीन की खरीददारी करना चाहते हैं तो त्रिपोलिया बाजार आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह बाजार सुबह 10 बजे लेकर शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
त्रिपोलिया बाज़ार के आभूषण (Picture Source :- Tripadvisor)
यदि आप राजस्थानी जूते पसंद करते हैं तो नेहरू बाज़ार में आप आसानी से अपने पसंददीदा जयपुरी जूते खरीद सकते हैं। बता दें कि नेहरू बाजार का मुख्य आकर्षण जयपुरी जूते हैं यहाँ कई रंगों और कई किस्मों के जूतें मिलते हैं। यह बाजार सुबह 10 बजे लेकर शाम 7 बजे तक खुला रहता है। जब भी आपको आईपीएल मैच का मजा लेने के बाद मौका मिले तो आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ यहां का रुख कर सकते हैं।
नेहरू बाज़ार के जूतें (Picture Source :- sites.google.com)
इसे भी पढ़े :-आईपीएल के दौरान आप बेंगलुरु की इन मशहूर जगहों पर भी जाना चाहेंगे