साल 2017-18 का घरेलू सीजन कर्नाटक के बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल के नाम रहा। उन्होंने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम कर्नाटक को विजय हजारे ट्रॉफी में खिताबी जीत दिलाई। उन्होंने फाइनल मैच में भी जोरदार 90 रन की पारी खेली, जिसके बदौलत कर्नाटक ने सौराष्ट्र को 41 रनों से मात देकर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। इसके साथ ही वह रणजी ट्रॉफी, सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मिलाकर 2141 रन बनाएं हैं। जो अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जानें इससे पहले किन खिलाड़ियों ने बनाया था इतना रन:
सन 1994-95 में अजय शर्मा ने 23 मैचों की 25 पारियों में 1894 रन बनाये थे। जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक भी उन्होंने ठोंके थे।
अजय शर्मा
भारत के मध्यक्रम के आधार रहाणे ने साल 2008-09 के घरेलू सीजन में 22 मैचों की 31 पारियों में 1726 रन बनाये थे, जिसमें 6 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं।
अजिंक्य रहाणे
साल 2015/16 में भारतीय घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा 1947 रन श्रेयस अय्यर ने बनाये थे, इन रनों के लिए अय्यर ने 29 मैचों की 37 पारियां खेली थीं। जिसमें 4 शतक 11 अर्धशतक बनाएं थे।
श्रेयस अय्यर
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने साल 2008-09 सीजन में 21 मैचों की 30 पारियों में 65.76 के औसत से 1907 रन बनाएं थे। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं।
वसीम जाफ़र
मयंक अग्रवाल ने 25 मैचों की 30 पारियों में 76.46 के औसत से 2141 रन बनाएं हैं। जिसमें 8 शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल हैं।
मयंक अग्रवाल
दिनेश कार्तिक ने साल 2016/17 सीजन में 30 मैचों की 36 पारियों में 1872 रन बनाये थे। कार्तिक के बल्ले से इस दौरान 4 शतक और 12 अर्धशतक भी निकले थे।
दिनेश कार्तिक
सन 1998-99 के घरेलू सीजन में 21 मैचों की 28 पारियों में 1787 रन बनाये थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 10 अर्धशतक निकले थे।
विजय भारद्वाज