कई दिनों से अपनी लय से बाहर चले रहे रोहित शर्मा ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए बेहतरीन 89 रन की पारी खेली। रोहित की अर्द्धशतकीय पारी और वाशिंगटन सुंदर की करिश्माई गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने 17 रनों से जीत हासिल करते हुए फाइनल का टिकट कटाया। निदहास ट्रॉफी के पांचवे मैच में रोहित ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 गेंदों पर 89 रन बनाए। रोहित ने इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारतीय सिक्सर किंग युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
भारत के युवराज सिंह ने 58 मैचों में 74 छक्के लगाये हैं, जिसमें उन्होंने टी-20 विश्वकप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिस ब्राड के एक ओवर में 6 छक्के लगाये थे।
युवराज सिंह
टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया में वापसी करने वाले सुरेश रैना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रैना ने 72 मैचों में 54 छक्के जड़े हैं।
सुरेश रैना
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही निहदास ट्रॉफी में नहीं खेल रहे लेकिन छक्के लगाने के मामले में उनका नाम हमेशा लिस्ट में शुमार होता है। धोनी के नाम अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के 89 मैचों में 46 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है।
महेंद्र सिंह धोनी
रन मशीन के नाम से विख्यात भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार सभी रिकॉर्डों को धवस्त करते हुए हर रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज कर रहे हैं। विराट ने 57 मैचों में 41 छक्के लगाये हैं।
विराट कोहली
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सीरीज़ के पांचवे मैच में रोहित शर्मा ने 89 रन की पारी में कुल 5 छक्के जड़े। इसके साथ ही रोहित के नाम टी20 करियर में 75 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने युवराज सिंह के सबसे ज्यादा छक्के (74) लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा।
रोहित शर्मा