क्रिकेट विश्व के सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक है जिसे हिंदुस्तान की जान भी कहा जाता है। यह हमारे देश के हर प्रांत में खेले जाने वाले वाला सबसे प्रचलित खेल है। भारत में क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इनमें से एक हैं। यहां शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रातोंरात स्टार बन जाते हैं जिन्हें फैंस से खूब प्यार मिलता है। भारतीय क्रिकेटर्स की जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा ही फैन बेहद उत्सुक्त होते हैं लेकिन इन क्रिकेटरों से जुड़ी कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जो बहुत कम फैंस जानते है। आईये जानते हैं आपके फेवरेट भारतीय क्रिकेटरों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
हम सभी को पता है कि 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच आपस में भीड़ गए थे जो काफी समय सुर्खियों में बना रहा। लेकिन क्या आपको पता है कि गंभीर ने एक बार कोहली को अपना मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया था, जबकि इसी मैच में गंभीर ने नाबाद 150 रन बनाए। मैच के बाद दौरान गंभीर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया लेकिन उन्होंने ये पुरस्कार कोहली को समर्पित कर दिया था।
गौतम गंभीर-विराट कोहली
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अपने पहले टेस्ट मैच में प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। उन्होंने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन ज्यादा अपील करने के नियम उलंघ्घन पर अंपायर माइक डेनेस ने उन्हें अगले मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।
वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने अपने शरीर पर इस समय चार टैटू बनवाए हैं, उनके बाएं कंधे पर कार्प डिम’ टैटू भी शामिल जो ट्राइबल डिजाइन पर आधारित है। यह टैटू खुशी और अनंत ताकत का प्रतीक है। दूसरा टैटू उनकी पीठ पर और बाईं पिंडली पर पक्षी का टैटू भी है, उन्होंने अपने हाथ पर अपनी पत्नी आयषा का नाम भी गुदवा रखा है। उनके दाएं हाथ की कोहनी पर महाभारत के पांडव अर्जुन, भगवान शिव और बाबा दीप सिंह का टैटू बना हुआ है।
शिखर धवन
युवराज सिंह को उनके खेल के अलावा मौज मस्ती वाले मूड के लिए जाना जाता है जिसकी मुख्य वजह उनका पंजाबी फैक्टर है। वर्ल्ड कप 2007 और 2011 में मैन ऑफ द सीरीज रहे टीम इंडिया के युवराज कभी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे। युवराज को क्रिकेटर बनाने का सपना उनके पिता योगराज सिंह का था। जबकि युवराज को बचपन में स्केटिंग करना बहुत पंसद था।
युवराज सिंह
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मैदान के चारों कोनों में छक्के जड़ने में तो माहिर हैं ही लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि हिटमैन चार भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और तेलगू बोल लेते हैं। उनकी मां विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से हैं।
रोहित शर्मा