आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस दौरान भारत और विदेश से लगभग 580 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनमें से 169 खिलाड़ियों को 8 फ्रेंचाइजियों ने खरीदा, जिसमें 56 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस दौरान कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो अपने बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा महंगे बिके हैं। आईये जानते हैं उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने बेस प्राइस से 10 गुना ज्यादा महंगे बिके।
केएल राहुल के साथ मनीष पांडे भी दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। केकेआर के लिए लंबे समय से खेलने वाले युवा खिलाड़ी मनीष पांडे का बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये था। टीम इंडिया के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर सभी टीमों की नज़रें टिकी हुईं थी लेकिन इस बार डेविड वॉर्नर एंड कंपनी( सनराइजर्स हैदराबाद) ने पांडे पर भरोसा जताते उन्हें 11 करोड़ में खरीद लिया है। मनीष अपने बेस प्राइस से 10 गुना ज्यादा महंगे बिके। बता दें कि मनीष पांडे आईपीएल में सबसे पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
मनीष पांडे
अंडर 19 क्रिकेट टीम में अपनी रफ्तार के कहर के लिए मशहूर युवा खिलाड़ी कमलेश नागरकोटी अपना आईपीएल डेब्यू कोलकाता नाइटराइडर्स से करेंगे। भारत की अंडर 19 टीम से खेलते हुए कमलेश का प्रदर्शन शानदार रहा। 18 साल यह भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड की पिचों पर 149 की गति से गेंद फेंकता है। कमलेश नगरकोटी नाम का यह गेंदबाज़ औसतन 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकता है। भारत को अंडर19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में कमलेश का बड़ा हाथ है। महज़ 20 लाख बेस प्राइस वाले इस रफ्तार के बादशाह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.2 करोड़ रूपये में खरीदा। इस लिहाज से वो अपने बेस प्राइस से 16 गुना महंगे बिके।
कमलेश नागरकोटी
नीलामी में भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा। शिवम के लिए कई टीमों ने बिड की। लेकिन अंत में बाजी ने कोलकाता ने मारी। शिवम का बेस प्राइस 20 लाख था। इस लिहाज से वह अपने बेस प्राइस से 15 गुना महंगे बिके।
शिवम मावी
मुंबई इंडियंस के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार क्रुणाल पांड्या का आईपीएल सफर शानदार रहा है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया था जिसके बाद सभी क्रिकेट फैंस के जेहन में एक ही सवाल था कि क्रुणाल किस टीम से खेलेंगे। मुंबई जानती थी कि उनका यह स्टार खिलाड़ी बल्ले के अलावा गेंद से भी कमाल करना जानता है। दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ कहे जाने एबी डिविलियर्स को क्रुणाल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आउट किया। राइट टू मैच के तहत 8.8 करोड़ रूपये का दांव खेलते हुए मुंबई ने एक बार उनको अपनी टीम में शामिल कर लिया है। क्रुणाल पांड्या का बेस प्राइज 40 लाख था। इस लिहाज से वो अपने बेस प्राइस से 22 गुना ज्यादा कीमत पर बिके।
क्रुणाल पांड्या
वेस्टइंडीज के नई सनसनी कहे जाने वाले तेज़ गेंदबाज़ के नीलामी के मैदान पर उतरते हुए सभी टीमों ने बोली लगाना शुरु कर दी थी। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने हाल ही में खेले गए बिग बैश लीग में अपने हैरतअंगेज़ प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। बिग बैश लीग के 8 मैचों में 14 विकेट झटकने वाले आर्चर बल्ले से लंबे छक्के भी लगा सकते हैं। आर्चर को होबार्ट हरीकेन्स टीम के सबसे शानदार खोज़ माना जा रहा। जोफ्रा को राजस्थान रॉयल्स ने 7.2 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि उनका बेस प्राइस महज़ 40 लाख था। इस लिहाज से वो अपने बेस प्राइस से 18 गुना ज्यादा कीमत पर बिके।
जोफ्रा आर्चर
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी डारसी शॉर्ट का बेस प्राइस 20 लाख था। उन्हें 4 करोड़ रूपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। इस तरह वो अपने बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा महंगे बिके।
डारर्सी शॉर्ट
पिछले सीजन गुजरात लांयस से सुर्खियां बटोरने वाले झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ इशान किशन का बेस प्राइस 40 लाख था। उन्हें 6.20 करोड़ रूपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। वो अपने बेस प्राइस से 15.5 गुना ज्यादा महंगे बिके।
इशान किशन
पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले सिद्धार्थ कौल का बेस प्राइस 30 लाख रूपये था। भुवनेश्वर कुमार के साथ कौल की जोड़ी खूम जमी थी। कौल को 4 करोड़ रुपये में आरसीबी ने खरीदा। वह अपने बेस प्राइस से 12 गुना ज्यादा महंगे बिके।
सिद्धार्थ कौल
मुंबई इंडियंस के खेल चुके सलामी युवा बल्लेबाज़ नितीश राणा का बेस प्राइस 20 लाख था। उनको केकेआर ने 3.4 करोड़ रूपये में खरीदा है। वह अपने बेस प्राइस से 17 गुना ज्यादा महंगे बिके।
नितीश राणा
पिछले सीजन राइजिंग पुणे जाइंट के सलामी बल्लेबाज़ रहे राहुल त्रिपाठी का बेस प्राइस 20 लाख था। उन्हें 3.4 करोड़ रूपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। इस लिहाज से वह अपने बेस प्राइस से 17 गुना ज्यादा महंगे बिके।
राहुल त्रिपाठी