अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी बल्लेबाज के लिए गेंद को सीमा पार भेजना मुश्किल टास्क में से एक होता है लेकिन दुनिया में ऐसे कई दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं जिनके लिए छक्के मारना बाएं हाथ का खेल रहा है। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल इसका एक शानदार उदाहरण है। गेल को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में गगनचुंबी छक्कों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है। तो आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में।
एमएस धोनी को छक्का लगाकर मैच खत्म करने का माहिर माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में भारत के महेंद्र सिंह धोनी 5वें स्थान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 341 छक्के जड़े हैं। वनडे में उनके नाम 217, टेस्ट में 78 और टी-20 में 46 छक्के दर्ज हैं। 2011 में वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया धोनी का विजयी छक्का हर भारतीय क्रिकेट के मन में सुनहरी यादों के रुप में दर्ज है।
एमएस धोनी
इस लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या चौथे स्थान पर हैं। जयसूर्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 352 छक्के लगाए हैं। जयसूर्या ने वनडे में 270, टेस्ट में 59 जबकि टी-20 मे 23 छक्के मारे हैं।
सनथ जयसूर्या
न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। मैक्कुलम के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 398 छक्के दर्ज हैं। न्यूजीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने वनडे में 200, टेस्ट में 107 जबकि टी-20 में 91 छक्के जड़े।मैक्कुलम के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
ब्रैंडन मैक्कुलम
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल दूसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल ने 433 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 454 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल ने टेस्ट में 98, वनडे में 264 और टी-20 में 103 छक्के मारे हैं। गेल के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है, इसके अलावा गेल टेस्ट क्रिकेट में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।
क्रिस गेल
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के कुल 523 मैचों में 114.16 की स्ट्रॉइक रेट से 11185 रन बनाए हैं। शाहिद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 476 छक्के मारे हैं जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। शाहिद के नाम वनडे में 351 और टी-20 में 52 छक्के दर्ज हैं। वहीं टी-20 में उन्होंने 71 छक्के लगाए हैं। अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
शाहिद अफरीदी