लंदन का मैडम तुसाद म्यूजियम मोम की मूर्तियों का संग्रहालय है। यह म्यूजियम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मैडम तुसाद में जिन चुनिंदा सितारों के पुतले रखे जाते हैं, वह हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। इसकी शाखाएं यूरोप, दक्षिण अमेरिका और एशिया के मुख्य शहरों में है, लेकिन अब भारत के लोग भी मैडम तुसाद म्यूजियम का लुत्फ़ उठा सकेंगे। दिल्ली के कनॉट प्लेस में रीगल सिनेमा की बिल्डिंग में एकदिसंबर से मैडम तुसाद की जादुई दुनिया के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। यहां अलग-अलग क्षेत्रों से चुनिंदा सितारों के मोम से बनाए गए पुतले रखे गए हैं। यहां रखी गई प्रतिमाओं में 60 % हस्तियां भारतीय हैं, जिसमें कुछ महान खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है। आइये आपको दिखाते हैं दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में रखी गई चुनिंदा खिलाड़ियों की कुछ खास झलकियां :
भारत को 1983 क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव के पुतले का आप आनंद उठा सकेंगे
कपिल देव
इनके बिना तो म्यूजियम अधूरा ही लगता। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के बाद अब भारत में भी क्रिकेट के भगवान का प्रतिमा रखा गया है।
सचिन तेंदुलकर
भले ही उसैन बोल्ट ने एथलेटिक्स को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। बोल्ट की भी इस म्यूजियम में जगह दी गईं है।
उसैन बोल्ट
फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एथलेटिक्स में भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले मिल्खा सिंह के पुतले को भी इस म्यूजियम में रखा गया है।
मिल्खा सिंह
अपने फ्री किक से दुनिया को दीवाना बनाने वाले डेविड बेकहम के साथ अब लोग सेल्फी ले सकेंगे।
डेविड बेकहम
अपने पंच के दम पर बॉक्सिंग की दुनिया में अमिट छाप छोड़ने वाली मैरीकॉम का इस म्यूजियम में होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
मैरीकॉम