हम सभी को अपनी संस्कृति और परंपरा से लगाव होता है और होना भी चाहिए। हमारी संस्कृति ही हमें समाज से जोड़े रखती है। तीज-त्योहारों पर हमारे परिधान भी पारंपरिक तरीके से ही पहने जाते हैं। खेल जगत के खिलाड़ी भी इस कल्चर से अछूते नहीं हैं। वो भी ऐसे मौकों पर ट्रेडिशनल ड्रेस में नज़र आते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक भी अनेक मौकों पर अपनी पत्नी दीपिका पल्लीकल के साथ पारंपरिक भारतीय परिधान में नज़र आ चुके हैं। आज यहाँ हम एक नज़र डालेंगे उनके पहनावे पर जो उन्होंने अनेक मौकों पर धारण कर चुके हैं। आप भी उन तस्वीरों को देखकर उनके इस लुक के दीवाने हो जाएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनेश ने एक तस्वीर पोस्ट कर दीपिका को समर्पित किया था। इस तस्वीर में जहाँ दीपिका कांचीपुरम की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं दिनेश पारंपरिक धोती-कुर्ता पहने हुए थे। इस तस्वीर में दोनों का गजब का लुक नज़र आ रहा था।
पारंपरिक धोती-कुर्ता पहने दिनेश कार्तिक (Picture Source :- Instagram/ dipikapallikal)
हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो हाउस ऑफ मसाबा की ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में दोनों दंपत्ति बेहद खास लग रहे थे।
हाउस ऑफ मसाबा की ड्रेस में दिनेश और दीपिका (Picture Source :- Instagram/ dipikapallikal)
दीपिका ने साल 2018 में अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति दिनेश कार्तिक के साथ दिवाली मनाते हुए यह तस्वीर पोस्ट की थी। इस अवसर पर दीपिका लाल रंक की धारीदार साड़ी में कहर बरपा रही थी तो वहीं दिनेश सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे।
दिवाली मनाते दीपिका और दिनेश (Picture Source :- Instagram/ dipikapallikal)
दोस्त की शादी के मौके पर दीपिका और दिनेश ने शिरकत की और यहाँ वो दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा आकर्षक दिखने में सफल होते दिख रहे थे। इस दौरान दीपिका सफ़ेद रंग की लहंगा-चोली तो दिनेश ग्रे सूट पहने एक-दूसरे को देख रहे थे।
दोस्त की शादी में दिनेश और दीपिका (Picture Source :- Instagram/ dipikapallikal)
अपनी शादी के एक समारोह में दीपिका इस खूबसूरत नारंगी-लाल रंग की रेशमी साड़ी में शानदार दिख रही थीं, जबकि दिनेश ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा में क्या खूब लग रहे थे।
दिनेश और दीपिका अपनी शादी के दौरान (Picture Source :- newlovetimes.com)
अवतार नीले रंग की साड़ी पहनी दीपिका और लाल रंग का कुर्ता-पायजामा पहने दिनेश एक साथ खड़े खूबसूरती की मिसाल पेश कर रहे थे। इस ड्रेस में वो बेहद प्यारे लग रहे थे।
दिनेश और दीपिका का अद्भुत (Picture Source :- newlovetimes.com)
एक समारोह के दौरान दीपिका ने रितु कुमार द्वारा डिजाइन की गई क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी और दिनेश कार्तिक ने पारंपरिक क्रीम रंग के कुर्ते और सफेद पैजामे के साथ नीले रंग की नेहरू जैकेट पहने हुए थे। इस ड्रेस में दोनों की अदाएं देखने लायक बन रही थी।
दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक का यह दिलकश अंदाज़ (Picture Source :- Deccan chronicle)