आईपीएल के 12वें सीजन का खुमार दर्शकों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। मैच दर मैच प्रसंशकों की दीवानगी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। जब बात हो आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तो इस टीम के कप्तान विराट कोहली की धमाकेदार बल्लेबाज़ी देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग बेंगलुरु का रुख करते हैं। मैच के अलावा और भी ऐसे पहलूँ हैं जिसे प्रसंशकों में जानने की उत्सुकता रहती हैं। जब बात हो बेंगलुरु शहर की हो तो यहाँ चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच देखने के अलावा भी आप बहुत कुछ कर सकते हैं। इस शहर में बने एक से बढ़कर एक आलीशान कैफ़े का आनंद लिया जा सकता है जिससे आपके मैच का मजा दोगुना हो जायेगा। अब आईपीएल का मैच बेंगलुरु में हो तो ऐसे में यहाँ के कैफ़े का दीदार न करना बेमानी होगी। चलिए इस बहाने आपको यहाँ बने दिलकश कैफ़े से रूबरू कराते हैं।
आईपीएल के मैच का लुफ़्त उठाने के बाद अक्सर दर्शकों को आराम फ़रमाने या फिर शहर में घूमने का मूड होता है इसलिए आपने मन को बहलाने के लिए वो सैर-सपाटे का भी रुख करते हैं। अगर आपको भी बेंगलुरु में घूमने का शौक है तो यहाँ इंदिरानगर स्थित ‘मैड टीपोट कैफ़े’ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कैफ़े के अंदर डिज़ाइन वाले फ्लोर के आलावा शानदार प्रतिमाओं, नोटपैड्स, रंग-बिरंगी कुर्सियां और बुकशेल्व्स का अद्भुद संग्रह है। यहाँ आने के बाद आपको लगेगा मानो दुनिया भर की खूबसूरती यहीं निवास करती है। यह एक बहुत ही प्यारा और रंगीन कैफे है, यहाँ आप अपने दोस्तों के साथ मैच पर चर्चा करते हुए चाय का आनंद ले सकते हैं।
मैड टीपोट कैफ़े - इंदिरानगर (Picture Source :- Zomato)
जैसा की नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि यह स्ट्रीट की तरह ही होगा। इस कैफ़े की सजावट में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। यहाँ स्ट्रीट की तरह लैंप, साइनबोर्ड इत्यादि नज़र आ रहा है। इन्हें बड़ी खूबसूरती से सजाया गया है जिसे देखकर आपको सुख की अनुभूति होगी। रंगबिरंगी कलाकृतियों के साथ यहाँ आपको आकर्षक करने वाली सभी चीजें देखने मिल सकती हैं इसके अलावा यहाँ पार्टी करने के लिए लाउंज भी उपलब्ध है। यहाँ आकर आपका मन प्रसन्न हो उठेगा।
क्रॉल स्ट्रीट कैफे - कोरमंगला (Picture Source :- Zomato)
लंदन थीम का आनंद लेने के बाद आप हंग्री हिप्पी का भी रुख कर सकते हैं। यह कैफ़े अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ हुक्का पीने के लिए भी मशहूर है इसके अलावा आप यहाँ कॉफी, शेक और स्वादिष्ट बर्गर का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ दीवारों और लकड़ियों के फर्नीचर पर डूडल की तरह प्रतिमाओं को बनाया गया है और छत से लटके हुए खूबसूरत लैंप इसके शानो शौकत को बयां करते हैं। इसकी सजावट देखते बनती है।
हंग्री हिप्पी - कोरमंगला (Picture Source :- Zomato)
मैच का आनंद लेने के बाद अगर आपको बेंगलुरु में लंदन शहर का अनुभव लेना है तो आपको ब्लूम्सबरी ग्लोबल किचन एंड बेकहाउस कैफ़े का रुख करना चाहिए। दरअसल, यह कैफ़े लंदन-थीम पर बनाया गया है। यहाँ स्थित लाल टेलीफोन बूथ को देखकर आपको एहसास होगा कि आप लंदन की ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर हैं। इस कैफ़े की दीवारों के ईटों को लाल रंग से रंगा गया है। बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों के साथ ब्रितानिया झंडे के कवर के कुशन आकर्षण का केंद्र है। रंग-बिरंगे फूलों से सजा यह कैफ़े देखने लायक तो बनता ही है।
ब्लूम्सबरी ग्लोबल किचन एंड बेकहाउस - व्हाइटफील्ड (Picture Source :- Zomato)
टीबीसी स्काई लाउंज, जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह कैफ़े एक छत पर बना होगा। इस कैफ़े में रंगीन फर्नीचर हैं, यहाँ पास में बनी रेलिंग पर सुंदर बागान हैं जो पूरी तरह से इस लाउंज के रंगीन मिजाज से मेल खाता हैं। यहाँ बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों को सजाया गया है ताकी यहाँ आप सुख की अनुभूति कर सके।
टीबीसी स्काई लाउंज - एचएसआर, सेक्टर 1 (Picture Source :- Zomato)
अगर आप अपनी रंगीन शाम को बेहद शांत तरीके से बिताना चाहते हैं तो आपको कैफे पिंक पजामास का रुख करना चाहिए। यहाँ आपको नीले रंग के फर्नीचर, रंगीन विभिन्न प्रकार की मेज और कुर्सियों के अलावा यहाँ आलीशान नीले सोफे तथा चमकदार नीली दीवारें देखने मिल सकती है। इस कैफे में आप स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ सलाद ,बर्गर, पिज्जा के साथ-साथ लजीज कॉफी का लुप्त उठा सकते हैं।
कैफे पिंक पजामास - कल्याण नगर (Picture Source :- Zomato)
इसे भी पढ़े :-आईपीएल देखते हुए कोलकाता के इन मशहूर व्यंजनों का उठाएं लुप्त