वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के हमशक्लों की तस्वीरें आती रहती हैं। शिखर धवन, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के हमशक्लों ने कई बार खेल प्रेमियों के दिमाग को चकमा दे चुकें हैं। लेकिन ऐसा कम ही होता है जब किसी दो व्यक्तियों के फीचर्स में काफी ज्यादा समानताएं देखने को मिले। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जो हुबहु विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की तरह है।
— 🆈ash (@Yash__Aamirian) February 3, 2019
इस तस्वीर को देखकर पहचान पाना बड़ा मुश्किल है कि असली वाली अनुष्का कौन है। दोनों के लुक्स में काफी समानताएं हैं जिसे देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं। फैंस का कहना है कि अनुष्का के हमशक्ल की तस्वीरों को देखकर विराट कोहली भी हैरान हो जाएंगे। वो खुद समझ नहीं पाएंगे के कि असली वाली अनुष्का कौन है।
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है जो एक अमेरिकन सिंगर है। जूलिया सिंगिंग के अलावा गाने भी लिखती हैं। साल 2017 में उन्होंने संगीत की दुनिया में डेब्यू किया था। उनका पहला सोलो सिंगल इशूज साल 2017 में रिलीज हुआ था। उनके फीचर्स काफी हद तक अनुष्का से मेल खाते हैं। हाल ही में जूलिया ने अपनी एक क्लोज-अप सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को देखकर भारतीय फैन्स दंग रह गए क्योंकि उस तस्वीर में वो बिल्कुल अनुष्का शर्मा की तरह दिख रही हैं।
एक बार देखने पर तो धोखा दे देने वाली इस फोटो के सामने आतें ही कुछ ही सेकेंड्स के भीतर वायरल हो गई। इतना ही नहीं जूलिया भारत में ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो का कोलाज बना कर जूलिया की तुलना अनुष्का के साथ की जा रही हैं। 25 साल की अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स को जमकर सर्च और टैग किया जा रहा है।
एक यूजर ने कैप्शन में लिखा कि ”अनुष्का क्या ये सच में आप हैं? मैं ये देखकर कंफ्यूज हो गई। दोनों ही खूबसूरत हैं।
विराट की पत्नी की तरह दिखने वाली जूलिया के इंस्टा अकाउंट को सर्च किया जा रहा है। इंटरनेट पर एक यूजर ने तो दोनों की फोटो का कोलाज बनाकर साझा किया है। आपको बता दें विराट और अनुष्का हाल ही में न्यूजीलैंड में अपना बहुमूल्य समय गुजार कर वापस मुंबई आए हैं।