क्रिकेटरों की लाइफ काफी अनुशासित होती है। एक तय कार्यक्रम के तहत वो अपना खयाल रखते हैं। और इसमें सबसे ज्यादा ध्यान खाने को लेकर दिया जाता है। लेकिन कुछ खाने ऐसे हैं जिन्हें देख कर भारतीय क्रिकेटर खुद को रोक नहीं पाते हैं। यूं भी भारतीय खाने के मामले में काफी आगे होते हैं।
टीम के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी खाने को नॉन वेज काफी पसंद है। खुदको वो एक बटर चिकन लवर कहते हैं। इसके अलावा चिकन टिक्का मसाला भी उन्हें पसंद है।
एम एस धोनी
कोहली अपने हेल्थ पर काफी ध्यान देते हैं। विश्व के सबसे फिट क्रिकेटरों में कोहली सबसे आगे हैं। ऐसे में उनका खाना भी हेल्थ के हिसाब से ही होगा। कोहली को जापानी फुट सुशी काफी पसंद है। सुशी – उबले हुए सिरका चावल में सब्जी या सी फुड के साथ खाया जाता है।
विराट कोहली
युवराज को चाइनीज खानों से नफरत है। युवी पक्के भारतीय हैं और मटर पनीर के बिना नहीं रह सकते। इसके बाद उन्हें कढ़ी चावल भी काफी पसंद है।
युवराज सिंह
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने खाने में हाई प्रोटिन रखते हैं। लेकिन जब बात आलू पराठे की आती है तो वो खुद को रोक नहीं पाते हैं।
रोहित शर्मा
अश्विन को घर के खाने खास तौर पर मां के हाथों से बनी शिमला मिर्च और पनीर की सब्जी किसी भी खाने से बेहतर लगती है। अश्विन शुद्ध शाकाहारी हैं।
आर अश्विन
इन्हें देखने के बाद आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें बिरयानी खासी पसंद होगी।
इरफान पठान
इन सब भारतीय क्रिकेटरों में सबसे सादा खाना कोई खाता है तो वो हैं मुरली विजय। सिर्फ दाल चावल में वो खुश हो जाते हैं।
मुरली विजय
नॉन वेज के तगड़े वाले फैन हैं रैना। और जब बात कबाब की आ जाए तो फिर कोई उन्हें रोक नहीं सकता।
सुरेश रैना