अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप और 13 टी 20 मैच खेल चुके मयंक डागर की फिटनेस काबिले तारीफ़ है। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले मयंक अपनी फिटनेस और गुड लुक्स को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में आईपीएल खेलनेवाली टीम ‘किंग्स इलेवन पंजाब’ में उनका चयन हुआ था। गौरतलब है कि 22 वर्षीय मयंक डागर टीम इंडिया के पूर्व विस्फ़ोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के भांजे हैं। वो हमेशा अपने फैशन को लेकर काफ़ी उत्साहित रहते हैं। उनका हर अंदाज़ देखने लायक होता है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि जब लोग आपको पसंद करते हैं तो यह आपकी भी जिम्मेदारी बन जाती है कि आप भी फिट रहें और अच्छा दिखे। मयंक के टैटू, हेयर स्टाइल, कूल एक्सेसरीज और उनका पहनावा खास तौर पर युवाओं का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित करता है। उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर उनके फैशन के हर अंदाज़ को देखा जा सकता है। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे उनके अनोखे पहनाव के अंदाज़ पर।
मयंक का यह नया लुक देखनें लायक है। अपने आपको दूसरों से जुदा रखने के लिए उन्होंने ट्रेंडी शर्ट और काले रंग की जींस के साथ सफ़ेद कलर के स्नीकर्स का चयन किया। इस लुक में वो एक पेशेवर मॉडल की तरह नज़र आ रहे हैं।
उनके इस अंदाज़ के क्या कहने (Picture Source :- Instagram/mayank.dagar)
इस फोटो में मयंक ग्रे कलर के जींस के ऊपर नीले रंग की डेनिम शर्ट पहने नज़र आ रहे हैं। इसके साथ उनकी दाढ़ी और ब्लैक कलर की टोपी उनके हीरो वाले अंदाज को बयां कर रही है। उनके इस बटन वाले लुक को उनके प्रशंसक निश्चित तौर पर पसंद करेंगे ही क्योंकि उनका यह लुक है ही इतना खास।
स्मार्ट पिक (Picture Source :- Instagram/mayank.dagar)
गुलाबी रंग के इस शेड में मयंक चेकरदार थ्री-पीस सूट में कमाल के दिख रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो अपने फैशन के प्रति कितने संजीदा रहते हैं।
कूल फैशन (Picture Source :- Instagram/mayank.dagar)
इस फिट डेनिम शॉर्ट्स जैकेट के साथ सफेद जूते में उनका यह लुक निखर कर उभर रहा था। उन्हें देख कर ऐसा लगा मानो जैसे किसी फिल्म का कोई नायक बैठा हो।
यह भी एक स्टाइल है (Picture Source :- Instagram/mayank.dagar)
इस तस्वीर में मयंक ने एक प्रिंटेड कॉलर टी-शर्ट पहनी हुई है। सोने की चेन के साथ काले रंग की टी शर्ट, वाह.. क्या कहने। इस देखकर यही कहा जा सकता है कि सोने पर सुहागा।
काले रंग पर उभरे हुए प्रिंट (Picture Source :- Instagram/mayank.dagar)
ग्रे जींस के ऊपर नीले रंग की शर्ट पहने मयंक को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कोई मॉडल खड़ा हो। उनका यह पहनावा उनकी सादगी को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है।
सादगी भरा लुक (Picture Source :- Instagram/mayank.dagar)