वैसे तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो चीजों के लिए जाने जाते हैं। एक तो उनका हेलिकॉप्टर शॉट और दूसरा उनका हेयर स्टाइल। विकेट के पीछे बल्लेबाजों को चकमा देकर बिजली की रफ़्तार से स्टम्पिंग करने की कला के धनी धोनी आए दिन अक्सर अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका स्टाइल युवाओं को बेहद पसंद आता है। भारतीय क्रिकेट के स्टाइल आइकॉन कहे जाने वाले धोनी आजकल ज्यादातर सैनिकों की तरह अपना हेयर स्टाइल रखते हैं। धोनी केवल आईपीएल सीजन और विज्ञापनों की शूटिंग के दौरान ही अपने हेयर स्टाइल में बदलाव लाते हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में बहुत से हेयर कट्स को अपनाया है।
अब एक बार फिर धोनी ने अपना हेयर स्टाइल में बदलाव लाया है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने जा रही सीरीज से पहले धोनी ने अपना लुक बदल लिया है। इस सीरीज से पहले धोनी अपने नए हेयरस्टाइल में दिखाई दिए। एक बार फिर वह अपने हेयर स्टाइल के साथ कुछ नए प्रयोग कर रहे हैं। आज हम धोनी के बदलते हेयर स्टाइल पर डालेंगे एक खास नज़र….

Picture Source :- AFP
क्रिकेट के शुरूआती दौर में धोनी के बाल काफ़ी लंबे हुआ करते थे। उनके इस लंबे बालों की तारीफ़ पकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ भी कर चुके हैं। धोनी का यह हेयर स्टाइल उन दिनों युवाओं में काफ़ी मशहूर हुआ था।

Picture Source :- AFP
धोनी अपने नेचुरल हेयर स्टाइल में काफ़ी अच्छे लगते हैं। पहले उनके बाल ब्राउन हुआ करते थे। इस लुक में वो बेहद कूल नज़र आते थे।

Picture Source :- AFP
इस लुक में धोनी क्लासिक हेयर स्टाइल में नज़र आ रहे हैं। लंबे बालों के साथ लंबी कलम रखने वाले धोनी इस लुक में भी काफ़ी मशहूर हुए थे।

Picture Source :- AFP
साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी अपने लुक में पूरी तरह से बदलाव लाये थे। इस बार उन्होंने अपने बालों को ट्रिम करवा दिया था। उनका यह अंदाज़ भी काफ़ी फेमस हुआ था।

Picture Source :- DNA
धोनी ने कुछ वक्त पहले भी अपने हेयरकट में बदलाव किया था और रेट्रो लुक ट्राई किया था। धोनी के इस लुक को ‘मोहॉक’ लुक कहा जाता है।
बात करें धोनी के नए लुक की तो इस नए हेयरकट में उनके बाल बगल से शॉर्ट ट्रिम हैं। साथ ही सामने की तरफ थोड़े स्पाइक्स हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।