विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में दिया। मुंबई के सेंट रेजिस होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ इस समारोह में शिरकत की।
इस दौरान धोनी काले रंग के सूट-बूट में नजर आए। जबकि साक्षी सिंह धोनी पिंक लहंगा पहनी नजर आईं। साक्षी इस समारोह में बेहद खूबसूरत लग रही थी। लेकिन, धोनी इस पार्टी में ज्यादा देर तक नहीं ठहरे। वह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से मुलाकात कर तुरंत रवाना हो गये।
हालांकि, तब तक धोनी का विरुष्का की पार्टी से इतनी जल्दी निकलना किसी को समझ नहीं आया। लेकिन, अब धोनी की एक तस्वीर सामने आई है जो उनके जल्दी जाने की वजह को बता रहा है। दरअसल, 27 दिसंबर को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे मनाया जाता है। ऐसे में सलमान पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर जन्मदिन का केक काट रहे थे। इस बर्थडे पार्टी में सलमान खान के कुछ करीबी दोस्त और धोनी भी नजर आए।
पार्टी में नजर आए ये स्टार्स
सलमान की बर्थडे पार्टी में कैटरीना कैफ और धोनी के अलावा संगीता बिजलानी, यूलिया वंतूर, मौनी रॉय, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे स्टार्स पहुंचे। कोहली के रिसेप्शन से फ्री होकर प्रफुल पटेल और बाबा आजमी भी पहुंचे।