कहते हैं प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज़ नहीं होती। ऐसे ही दक्षिण अफ़्रीकी टीम के एक प्रतिभाशाली खिलाडी हैं डेल स्टेन, जो आए दिन अपनी गतिविधियों के चलते सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। वैसे उनकी पहचान दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर है। मैदान पर अपनी शानदार तेज़ गेंदबाज़ी से विरोधी खेमे में हड़कंप मचाने वाले 35 वर्षीय डेल को फिशिंग (मछली पकड़ना), ट्रेकिंग(पहाड़ों पर चढ़ना) और समुद्री लहरों से खेलना अच्छा (सर्फिंग) लगता है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी इन एक्टिविटी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अपलोड करते रहते हैं। यहाँ एक नज़र डालेंगे उनकी इन गतिविधियों पर।
अपनी शानोशौकत और ग्लैमरस लाइफ से दूर रहने के लिए मशहूर डेल को मछली पकड़ना अच्छा लगता है। वो नियमित रूप से मछली पकड़ने जाते रहते हैं। डेल के बारे में कहा जाता है कि जब वो क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो वो मछली पकड़ने में मशगूल रहते हैं। लंबे अरसे से वो फिशिंग करते आ रहे हैं। यहीं नहीं वो बाकायदा इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। उनके प्रशंसक उनकी इन तस्वीरों को देखने के लिए बाद उत्सुक रहते हैं।
डेल स्टेन का मछली पकड़ना (Picture Source :- Instagram/dalesteyn)
क्रिकेट और फिशिंग के बाद डेल को कोई चीज दूसरी चीज पसंद है तो वो है ‘सर्फिंग’। इस तस्वीर में उन्हें देखकर आप इस बात का अंदाज़ा भी नहीं लगा पाएंगे कि समुद्र की लहरों से खेल रहा यह शख्स शानदार तरीके से क्रिकेट भी खेलता है। उन्होंने कई बार सर्फिंग में बेहतरीन करतब दिखाएं हैं।
सर्फिंग के रोमांच का अनुभव करते डेल (Picture Source :- Instagram/dalesteyn)
डेल समुद्री जीवन से अपने आपको दूर नहीं रखना चाहते। फिशिंग और सर्फिंग के अलावा उन्हें डाइविंग करना अच्छा लगता है। जलीय जीवन से खासा लगाव रखने वाले डेल असल ज़िंदगी में काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो आए दिन साहसिक कामों को करते रहते हैं।
डाइविंग करना तो उनके बाएं हाथ का खेल है (Picture Source :- Instagram/dalesteyn)
अक्सर खिलाड़ियों को लेट नाईट पार्टी, ग्लैमरस लाइफ, आलिशान घरों और कारों का शौक होता है। डेल बिल्कुल इसके विपरीत हैं, वो सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। अमूमन वो फुर्सत के क्षणों में आराम फरमाने के लिए समुद्री किनारों का रुख करते हैं। अक्सर उन्हें उनके पेट् के साथ ( पालतू जानवरों) बीच के किनारे टहलते देखा गया है।
बीच पर आराम का जीवन बिताते डेल (Picture Source :- Instagram/dalesteyn)
पैदल चलना और पहाड़ों पर चढ़ाई करना डेल की दिनचर्या में शामिल है। वो अपने आपको फिट रखने के लिए ट्रेकिंग करते हैं। ऊपर दी गई सभी एक्टिविटी में यह दूसरी एकमात्र ऐसी क्रिया है जिसमे पानी शामिल नहीं है। वैसे वो बेहद साहसी हैं। उन्हें अक्सर पहाड़ों की चोटियों पर चढ़ते हुए देखा गया है। वो प्राकृतिक के रोमांच को बेहद करीब से जीना चाहते हैं इसलिए वो आए दिन इस तरह के कारनामों को अंजाम देते रहते हैं। सादा जीवन और उच्च विचार रखने वाले डेल की रोमांचकारी गतिविधियों पर उनके प्रशंसक नज़रें गड़ाए हुए रहते हैं।
डेल को ट्रेकिंग का भी शौक है (Picture Source :- Instagram/dalesteyn)
इसे भी पढ़े :- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को है फिशिंग से ख़ास लगाव