दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच जैक्स कैलिस ने हाल ही में चार्लेन एंजिल्स से शादी रचाई। शादी के बाद अब ये जोड़ा हनीमून के लिए मालदीव की करिश्माई जगह पर देखा गया। शादी के बाद इस नवविवाहित जोड़े ने हनीमून के लिए खूबसूरत देश मालदीव को चुना।
कैलिस को साऊथ अफ़्रीकी क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी इस यात्रा का खुलासा किया। उन तस्वीरों की एक झलक।

Picture Source: Instagram/@jacqueskallis
कैलिस और उनकी पत्नी चार्लीन ने विमान में एक तस्वीर भी ली और हनीमून के शुरू होने पर उत्साहित दिखे। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैलिस ने लिखा, “हम हनीमून के लिए जा हैं।”

Picture Source: Instagram/@jacqueskallis
मालदीव में, कैलिस और उनकी पत्नी ने कोको पाम बोडू हिथी रिसॉर्ट्स में अपना समय बिताया। यह जगह मालदीव की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यही वजह रही कि दोनों इस जगह से काफ़ी प्रभावित दिखे।

Picture Source: Instagram/@jacqueskallis
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर, जो अक्सर शांत रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन पत्नी के साथ वो काफ़ी रोमांचित दिखे। इस दौरान पत्नी के साथ ली गई एक खूबसूरत तस्वीर।

Picture Source: Instagram/@jacqueskallis
इसके बाद हनीमून की आखिरी रात कालिस ने तस्वीर पोस्ट करते हुए भावुक अंदाज़ में लिखा “दुख की बात है कि हनीमून पर यहाँ हमारी आखिरी रात है।”