मौजूदा दौर के फैशन और स्टाइल के बदलते परिवेश के मद्देनज़र लोग स्टाइलिश दिखना पसंद करते हैं। बात करे खेल जगत कि तो खिलाड़ी भी अपने आप को स्टाइलिश रखना चाहते हैं। वो भी रुपहले पर्दे के नायक की तरह दिखना चाहते हैं। खेल की दुनिया के खिलाड़ियों को अक्सर अपने लुक के साथ बदलाव करना पसंद होता है और बदलते जमाने के साथ वो अपने लुक में भी बदलाव करते रहते हैं। वैसे तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वर्तमान के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी हैं।
विराट के स्टाइल के करोडो दीवाने हैं। इसीलिए वो आए दिन स्टाइलिश दिखने के लिए अपने लुक में बदलाव करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने लुक में थोड़ा सा बदलाव किया है। उसे थोड़ा और स्टाइलिश बनाया है। दरअसल कोहली ने एक फोटो शेयर की है, इस फोटो में उनका नया हेयर स्टाइल नजर आ रहा है। उनका हेयर स्टाइल सबसे अलग दिख रहा है। उनके फैंस उनके इस अंदाज़ को खासा पसंद कर रहे हैं।
— Virat Kohli (@imVkohli) February 20, 2019
ऑस्टेलियाई टीम के भारत दौरे पर आने से पहले धोनी ने अभी हाल ही में अपने हेयरकट में बदलाव किया था। धोनी को यह नया हेयरकट सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी ने दिया है। धोनी के नए हेयरकट में उनके बाल साइड से शॉर्ट ट्रिम हैं। साथ ही सामने की तरफ थोड़े स्पाइक्स हैं। सोशल मीडिया पर उनका नया लुक धूम मचा रहा है। धोनी के फैंस इसे काफी पसंद करे रहे हैं। धोनी के बाद अब विराट ने भी अपने लुक में चेंज किया है और वो पहले से ज्यादा दिलकश लग रहे हैं।

Picture Source :- Instagram/msdhoni.fc
क्रिकेटर्स दरअसल अपने खेल के साथ अपने लुक और पर्सनैलिटी को लेकर भी भी बेहद सजग रहते हैं। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की बात करें तो उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और वो बेहद स्टाइलिश अंदाज में रहते हैं। आखिर हो भी क्यों ना वो करोडों फैंस के लिए स्टाइल आइकन जो कहे जाते हैं। उनके प्रशंसक उनके स्टाइल और उनकी बातों को फॉलो करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 24 फरवरी से टीम इंडिया और ऑस्टेलियाई टीम के बीच दो टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है।