टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी एक्ट्रेस वाइफ सागरिका घाटगे की रिसेप्शन पार्टी बड़ी धूमधाम से हुई। सोमवार की रात मुंबई के मशहूर होटल ताज महल पैलेस में शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। इस मौके पर टीम इंडिया के कई क्रिकेटर सहित बॉलीवुड की तमाम हस्ती नजर आए। ज़हीर खान के करीबी दोस्त आशीष नेहरा और युवराज सिंह ने पंजाबी गानों पर जमकर नाचे। युवी और नेहरा जी के डांस ने समारोह में रंग जमा दिया।
दिलजीत दोसांझ के गाए गाने’ पटियाला पेग’ पर आशीष नेहरा और युवी भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में युवी अपने चेहरे पर मुखौटा पहने हुए हैं। वहीं नेहरा जी शेरवानी के साथ अपने सिर पर हैट लगाए हुए हैं। गाने के बीच में युवी सागरिका के साथ भी डांस करती नजर आ रही है।
आपको बता दें, 23 नवंबर को ज़हीर खान ने सागरिका के साथ गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद रविवार को जहीर और सागरिका की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इसमें सागरिका बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं थीं। सागरिका ने डिजाइनर अनीता डोंगरे का सिल्वर और सी-ग्रीन रंग का लहंगा बैकलेस चोली के साथ पहना था।
आपको बता दें, इस पार्टी में सचिन तेंडुलकर, उनकी वाइफ अंजलि, वीरेंदर सहवाग, हेजल कीच, सुरेश रैना, प्रियंका रैना, विद्या मालवड़े, जैसे बड़े हस्तियों की मौजूदगी ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।