बेंगलुरू में चल रहे IPL सीजन 11 के नीलामी में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज इविन लुईस को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। एविन लुईस पर हैदराबाद की नजर थी और उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी। लेकिन अंत में बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी। उन्हें 3 करोड़ 80 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि उनका बेस प्राइज 1.5 करोड़ रूपये था।
इविन लुईस का ये पहला आईपीएल सीजन है। हालांकि, उन्हें भारत में खेलना का अनुभव है। साल 2016 के टी-20 विश्व कप में उन्हें चोटिल लेंडल सिमंस की जगह शामिल किया गया था। इविन लुईस ने अपना डेब्यू मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। लुईस इस मैच में में बुरी तरह फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले चलते बने। इविन लुईस ने अपना पहला टी-20 शतक भारत के खिलाफ 48 गेंदों में जमाया था। दिलचस्प बात ये हैं कि लुईस ने अपना दूसरा टी-20 शतक भी भारत के खिलाफ ही ठोका।
मुख्यतौर पर इविन लुईस टी-20 के शुद्ध बल्लेबाज हैं। इनका घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। लुईस ने 2013 चैंपियंस लीग टी-20 में घरेलू टीम त्रिनिदाद एंड टोबागो की ओर से खेलते हुए टूर्नामेंट में 211 रन बनाए थे। जिसमें टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में 70 रन की आतिशी पारी भी शामिल है। सेमीफाइनल में भी लुईस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 46 गेंदों में 62 रन ठोके थे। उम्मीद है कि इस बार लुईस के बल्ले से टूर्नामेंट में धमाकेदार पारियां देखने को मिलेगी।