बीते हुए कल यानी मंगलवार की शाम धोनी के फैंस के नाम रही। भारत और बांग्लादेश के बीच हुए वॉर्मअप मैच में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला रनों की बारिश कर रहा था। कैप्टन कूल ने शानदार 113 रनों की पारी खेली और छक्का लगाकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया, वो भी 78 गेंदों पर। इस दौरान धोनी के बल्ले से 7 छक्के और 8 चौके निकले। 144.78 की स्ट्राइक रेट से यह पारी खेलकर उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। के एल राहुल के 108 और धोनी के 113 रनों की बदौलत इंडिया ने बांग्लादेश को 50 ओवरों में 360 रनों का लक्ष्य दिया।
इंडिया की पारी के दौरान कैप्टन कूल ने अपने विशाल स्कोर को बनाने के बीच ही एक कूल मोमेंट तैयार कर दिया। वो जब 39वें ओवर में बैटिंग कर रहे थे तो अचानक ही गेंदबाज को रोक दिया। इस दौरान धोनी स्ट्राइक पर थे। गेंद स्पिनर शब्बीर रहमान के हाथ में थी। उनकी पहली गेंद फेंकने से पहले ही धोनी ने रोककर शब्बीर को इशारा किया कि उनका एक फील्डर गलत जगह पर खड़ा है। उसे मिड विकेट से हटाकर स्क्वायर लेग पर लगाओ। मैच के बीच जागे धोनी के अंदर के कप्तान की बात सुनते हुए बॉलर ने फौरन फील्डर से सही जगह पर लगने को कहा।
In yesterday's warm-up match, Dhoni stopped bowler Sabbir Rahman and advised him to move his fielder from wid-wicket to square leg in the 40th over. The bowler agreed.
That's the level of involvement he brings to his game.#Captain pic.twitter.com/V0Uup1fHLH— Abhishek Murarka 🐂💹 (@abhymurarka) May 29, 2019
अब धोनी के इशारे पर विरोधी टीम के खिलाड़ियों का रिस्पांड करना मज़ेदार बन गया। पहले तो कमेंट्री बॉक्स में कमेंटेटर्स ने धोनी के इस काम की तारीफ करते हुए आनंद लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एम एस धोनी की इस औचक कप्तानी पर ट्वीट्स का तांता लग गया। सभी फैंस बढ़ चढ़कर धोनी की खेल स्पिरिट की तारीफ किए जा रहे हैं। सच में, कैप्टन कूल के इस काम ने ट्विटर पर हंसी का हंगामा खड़ा कर दिया और बता दिया कि ‘माही मार रहा है’ और आगे भी मारेगा।
Dhoni dispatched ball out of the park for a 6️⃣ in style.
Kohli: Wow man… Shot yaar 😄#INDvBAN #Dhoni #dhoniisback #CWC2019 #CWC19 pic.twitter.com/bRO3DJ3g0y
— 𝗡𝗮𝘇𝗿𝗲 𝗜𝗠𝗔𝗠 ☮️ (@imamnazre01) May 28, 2019
Best thing in ICC World Cup till now! 💙
M.S.Dhoni batting in 39th over, asks the Bangladeshi Bowler to stop bowling and tells him to move his fielder wandering near mid wicket to square leg, and Bangladesh Team says okay and moves that fielder! 😂😂😂
Mahi mentoring EVERYONE! pic.twitter.com/dZ5PbGxcwv
— DJ Prithvi (@djprithviindia) May 28, 2019
When you have to take care of your friend as your own child 😜 #INDvBAN #Dhoni pic.twitter.com/3ilpqRa0Sb
— Crazily Cute (@crazyyandcutie) May 29, 2019