क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। लोग इसे बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। क्रिसमस के इस पावन मौके पर पूरी दुनिया जश्न मनाती हैं। जगह-जगह रंग बिरंगी लाइटों का जाल बिछा होता हैं, मानो सारा संसार रोशनी में नहाया हो। क्रिसमस की तैयारियां पहले से ही होने लगती हैं। घर और बाजार रंगीन रोशनियों से जगमगा उठते हैं। अन्य लोगों की तरह फुटबॉल खिलाड़ी भी इन मामलों में पीछे नहीं रहते, वह भी अपने परिवार के साथ इस त्यौहार का मजा लेते हैं और अपने परिजनों के संग भरपूर लुप्त उठाते हैं।
आपको बता दें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह, बेयर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, जेवी मार्टिनेज़, एंड्रेस इनिएस्ता और ऑबमेयांग जैसे अनेकों स्टार खिलाड़ी हैं जो सहपरिवार क्रिसमस का आनंद ले रहें हैं, इस दौरान इन खिलाड़ियों ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को देख कर आप इनके अदाओं के कायल हो जायेंगे। आप इन तस्वीरों को देखकर उनके दीवाने हो जायेंगे, उनकी हर अदा पर आप मोहित हो उठेंगे। यहां हम एक नज़र डालते हैं कि ये स्टार खिलाड़ी किस तरह क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं।
आर्सेनल के स्ट्राइकर पियरे-एमरिक ऑबमेयांग अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाते हुए।

Picture Source :- Instagram/ Aubameyang
कॉन्टिनो फिलिप्प अपनी पत्नी ऐने कॉन्टिनो और बच्चे के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हुए।

Picture Source :- Instagram/ Philippe Coutinho
बार्सिलोना के दिग्गज फुटबॉलर आंद्रेस इनिएस्ता अपनी पत्नी के साथ क्रिसमस की खुशियां साझा करते हुए।

Picture Source :- Instagram/ Andreas Iniesta
ट्रॉफी और क्रिसमस ट्री के साथ शैंपेन का आनंद लेते सर्जियो रामोस।

Picture Source :- Instagram/ Sergio Ramos)
लेवांडोव्स्की अपने परिवार के साथ क्रिसमस का आनंद लेते हुए।

Picture Source :- Instagram/ Lewandowski
क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी संगिनी और बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते हुए।

Picture Source :- Instagram/ Cristiano Ronaldo
स्टार फुटबॉलर गेब्रियल जीसस मैनचेस्टर सिटी में क्रिसमस की ख़ुशी मनाते हुए।

Picture Source :- Instagram/ Gabriel Jesus