सफलता एक ऐसा नशा है जिसका खूमार कुछ लोगों का दिमाग फिरा देता है तो कुछ लोगों को विनम्र बना देता है। फुटबॉल जगत भी इससे अछूता नहीं है। बहुत से ऐसे खिलाड़ी है जिनका दिमाग सफलता पाने के बाद खराब हो गया और साथ ही साथ उनका व्यवहार भी खराब होता गया। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फुटबॉल खिलाड़ियों के बारे में जो खराब व्यवहार के लिए मशहूर हैं।
सर्जियो बसकेस्ट: बार्सिलोना के लिए खेलने वाले इस मिडफील्डर सर्जियो बसकेस्ट अपने खराब व्यवहार के लिए जानें जाते हैं। सर्जियो एक शानदार खिलाड़ी हैं मगर 2011 में एक मैच के दौरान उनका बुरा रूप देखने को मिला। उन्होंने रियल मैड्रिड के खिलाड़ी मार्शेलो को बंदर कहकर बुलाया। ऐसा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार कहा।
मारियो बोलाटली: स्टूपिड, जर्क जैसे शब्द मारियो बोलाटली के व्यवहार को दर्शाते हैं। हालांकि बोलाटली एक शानदार खिलाड़ी हैं मगर मैदान पर उनका व्यवहार किसी को भी आहत करने वाला होता है। खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करने से लेकर कोच तक से बहस करने में बोलाटली पीछे नहीं हैं। शायद यही कारण है कि कोई भी क्लब उनके साथ लंबे समय तक नहीं जु़ड़ा।
एंटोनियो कासानो: इटली के इस स्ट्राइक को भी उनको बुरे बर्ताव के लिए जाना जाता है। एक प्रतिभावान खिलाड़ी होने के बावजूद कासानो अक्सर अनुशासनहीनता के कारण मुश्किलों में फंसते रहते हैं।
जो बार्टन: अगर बार्टन को इंग्लैंड का कासानो कहे तो कोई गलत नहीं होगा। कासानो की तरह बार्टन भी अनुशासनहीनता के कारण कई बार मुश्किलों में फंस चुके हैं। अपने बर्ताव की वजह से बार्टन जेल की हवा भी खा चुके हैं।
करीम बेंजेमा: मैदान पर बेंजेमा एक स्टाइलिश खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं मगर मैदान से बाहर की उनकी छवि एक बिगलैड़ की रही है। 2010 में बेंजेंमा पर कम उम्र की वैश्याओं से संबंध बनाने का आरोप लगा था। तो 2015 में उन्हें फ्रेंच पुलिस ने एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के लिए गिरफ्तार किया था।