फीफा वर्ल्ड कप 2018 में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में पुर्तगाल ने मोरक्को 1-0 से हरा दिया। लुजनिकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने एकमात्र गोल किया। वर्ल्ड कप 2018 में रोनाल्डो का ये चौथा गोल हैं।
वहीं मैच में पुर्तगाल को कड़ी टक्कर देने वाली मोरक्को की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। हालांकि, मोरक्को को अभी स्पेन के खिलाफ एक मैच और खेलना है, लेकिन लगातार दो हार के बाद राउंड-16 में उसके पहुंचने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं।
Victory for #POR thanks to another goal from @Cristiano! #PORMOR pic.twitter.com/lLlQIU7WSt
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
मोरक्को की किसी भी यूरोपीय देश के खिलाफ ये पहली हार है। इससे पहले उसने 6 मैच खेले थे, जिसमें 4 में जीत और 2 ड्रॉ कराए थे। पुर्तगाल ने इस जीत के साथ 1986 की उस हार का बदला भी ले लिया, जिसमें मोरक्को ने उसे 3-1 से हराया था।
मैच के शुरुआत में ही पुर्तगाल ने आक्रामक खेल दिखाया जिसका फायदा उसे चौथे मिनट में कॉर्नर के रूप में मिला। इस कॉर्नर को रोनाल्डो ने गोल में बदलते हुए अपनी टीम का खाता खोला।
इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोनाल्डो सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल दागने वाले यूरोपीय खिलाड़ी बन गए। उनके नाम अब 85 अंतर्राष्ट्रीय 85 गोल हो गए हैं। इसके अलावा वह वर्ल्ड कप में चार या उससे अधिक गोल करने वाले दूसरे पुर्तगाली खिलाड़ी हैं। साल 1966 में युसेबियो ने नौ गोल दागे थे।
100वें मैच में सुआरेज ने दागा गोल
दूसरा मुकाबला ग्रुप-ए की टीम उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच खेला गया। उरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उरुग्वे की ओर से एकमात्र गोल लुइस सुआरेज ने 23वें मिनट में दागा। इस जीत के साथ उरुग्वे के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और उसने अंतिम-16 में जगह बना ली है।
Luis Suarez – the first player to score at three different editions of the #WorldCup for @Uruguay! pic.twitter.com/B2xfSuZd47
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
यह 1954 के बाद पहली बार है जब उरुग्वे ने वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में लगातार दो मैच जीते हैं। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखा गया, लेकिन दूसरे हाफ में उरुग्वे की टीम पूरी तरह से सऊदी अरब को बैकफुट पर रखने में कामयाब रही।
स्पेन ने दर्ज की पहली जीत
तीसरे मुकाबले में स्पेन ने ईरान को 1-0 से हरा दिया। ग्रुप ‘बी’ के तहत खेले गए इस मुकाबले में स्पेन के स्टार खिलाड़ी डिएगो कोस्टा ने 54वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। बता दें कि वर्ल्ड कप में कोस्टा का यह तीसरा गोल है।
पहले हाफ में दोनों टीमें गोलरहित रही। हालांकि, स्पेन ने पहले हाफ में लगातार गोल करने कोशिश की लेकिन ईरान के डिफेंस के आगे नाकाम रहे। दूसरे हाफ के शुरू होने के कुछ ही देर बाद कोस्टा ने वही किया जिसका स्पेन को पिछले 50 मिनट से इंतजार था। कोस्टा ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
इसके कुछ देर के बाद यानी 62वें मिनट में ईरान की तरफ से सैयद एजतोलाही ने शानदार गोल दागा, लेकिन इसे वीडियो असिस्टेंट रैफरी (वीएआर) ने ऑफसाइड करार देते हुए खारिज कर दिया। वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) ने ग्राउंड रेफरी के दिए गोल को खारिज कर दिया।
Three games, three 1-0 scorelines…
A tight day, but #POR #URU and #ESP all do what they need to do. #IRNESP pic.twitter.com/6cQ6xtuIyC
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में स्पेन की यह पहली जीत है। अपने पहले मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल के खिलाफ मैच 3-3 से ड्रॉ खेला था। वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने मोरक्को को 1-0 से हराकर अपने जीत की विजय आगाज किया था।