ओडिशा के भुवनेश्वर में 28 नवंबर से हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। ये तीसरी बार है जब भारत में हॉकी वर्ल्ड कप आयोजित हो रहा है। ऐसे में भारतीय टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने युवा फॉरवर्ड खिलाड़ियों के साथ उतरेगी, जिनके कंधो पर गोल करने की जिम्मेदारी होगी। ऐसे ही एक फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं आकाशदीप सिंह, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में अपने हॉकी स्किल और प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। आईये जानते हैं भारतीय पुरूष हॉकी टीम के युवा फॉरवर्ड आकाशदीप सिंह से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों…..
आकाशदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम का एक अहम हिस्सा हैं। आकाशदीप का जन्म पजांब को तरन तारण जिले के वीरोवल गांव में 2 दिसंबर 1994 को हुआ था। आकाशदीप ने 5वीं क्लास से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था।

आकाशदीप सिंह
शुरूआती दिनों में आकाशदीप गुरू अंगद देव स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेलते थे। साल 2006 में उन्होंने लुधियाना की पीएयू हॉकी एकेडमी जॉइन की। इसके बाद आकाशदीप जालंधर की वर्ल्ड फेमस सुरजीत हॉकी एकेडमी का हिस्सा बने।

आकाशदीप सिंह
जूनियर लेवर पर शानदार प्रदर्शन के बाद आकाशदीप को साल 2011 में जूनियर हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम 2011 एशिया कप (जूनियर) में तीसरे स्थान पर रही।

आकाशदीप सिंह
साल 2012 में नई दिल्ली में आयोजित जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप टीम का भी आकाशदीप हिस्सा रहे। इसके अगले साल ही आकाशदीप को सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया। साल 2013 में आकाशदीप को हॉकी इंडिया लीग में दिल्ली वेवराइडर्स ने खरीदा।

आकाशदीप सिंह
दिल्ली में 3 सीजन बिताने के बाद आकाशदीप को यूपी विजार्ड्स ने 84 हजार डॉलर में अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही वह हॉकी इंडिया लीग के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

आकाशदीप सिंह
साल 2014 में हॉलैंड में आयोजित हॉकी वर्ल्ड कप में आकाशदीप भारतीय हॉकी टीम के अटैक का अहम हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 5 गोल किए।

आकाशदीप सिंह
साल 2014 में साउथ कोरिया में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय टीम आकाशदीप की बदौलत फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही। आकाशदीप 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

आकाशदीप सिंह
आकाशदीप सिंह के भाई प्रभदीप सिंह भी हॉकी खेलते हैं और भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनके पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। आकाशदीप सिंह 174 मैचों में भारतीय टीम के लिए अब तक लगभग 50 गोल कर चुके हैं।