भारतीय हॉकी के लिए साल 2017 बेहद शानदार रहा। साल 2017 में भारत ने एशिया कप अपने नाम किया। इसके बाद हॉकी वर्ल्ड लीग में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इन दोनों जीत में किसी की कमी रही तो वो थे गोलकीपर पीआर श्रीजेश, जो जीत के जश्न में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि 4 जनवरी से बेंगलुरु में शुरू हो चुके नेशनल कैंप के लिए गोलकीपर पीआर श्रीजेश को 33 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। श्रीजेश घुटने की चोट के कारण लगभग 8 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। आइये जानते हैं श्रीजेश से जुड़ी कुछ अनसुनी और रोचक बातें………
पराट्टू रवींद्रन श्रीजेश 8 मई 1988 को केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित किजहक्कम्बलम गाँव में पैदा हुए थे। उनके पिता पीवी रवींद्रन और उषा पेशे से किसान हैं।
पीआर श्रीजेश
अपने शुरूआती दिनों में श्रीजेश ने बतौर स्प्रिंटर शुरूआत की। बाद में वह लम्बी कूद और वॉलीबॉल खेलने लगे। 12 साल की उम्र में श्रीजेश का झुकाव हॉकी की तरफ हुआ और वह गोलकीपर बन गये।
पीआर श्रीजेश
श्रीजेश ने साल 2006 में कोलंबो में आयोजित हुए साउथ एशियन गेम्स में सीनियर टीम की तरफ से डेब्यू किया। इससे 2 साल पहले वह जूनियर टीम में चुने जा चुके थे।
पीआर श्रीजेश
श्रीजेश ने इतिहास में कोल्लम, केरला के श्री नारायणा कॉलेज से स्नातक डिग्री ली है। उन्होंने पूर्व लॉन्ग जम्पर और आयुर्वेद की डॉक्टर अनीश्या से शादी रचाई है।
पीआर श्रीजेश
श्रीजेश साल 2008 में जूनियर हॉकी एशिया कप के दौरान पहली बार सुर्खियों में आये थे। इस टूर्नामेंट के फाइनल में में श्रीजेश ने कोरिया के खिलाफ शानदार बचाव करते हुए भारतीय हॉकी टीम को गोल्ड मेडल जिताने में अहम योगदान दिया था, जिसकी बदौलत उन्हें गोलकीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट के अवार्ड ने नवाजा गया।
पीआर श्रीजेश
श्रीजेश को हॉकी इंडिया लीग के पहले सीजन में मुंबई मैजिशियंस फ्रेंचाइजी ने 38,000 डॉलर में खरीदा था। श्रीजेश ने मुंबई की ओर से 2 सीजन खेले। साल 2014 में श्रीजेश को उत्तरप्रदेश विजार्ड्स ने 69000 डॉलर में खरीदा। 2015 सीजन से वो उत्तर प्रदेश विजार्डस की ओर से खेल रहे हैं।
पीआर श्रीजेश क्रिकेटर एमएस धोनी और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ
श्रीजेश केरल के पहले हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें साल 2017 में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड ने बोर्ड की एथलीट समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया था।
पीआर श्रीजेश
ओलंपियन श्रीजेश के होमटाउन में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
पीआर श्रीजेश
श्रीजेश की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम 2016 मेन्स हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही। भारत 34 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में पदक जीतने में कामयाब हुआ।
पीआर श्रीजेश
हॉकी इंडिया के दूसरे एन्यूअल अवार्ड में एंकर सोफी चौधरी के साथ डांस करते हुए पीआर श्रीजेश।
पीआर श्रीजेश