इंडोनेशिया में होने वाले 18वें एशियन गेम्स में अब कुछ ही दिन रह गए हैं, लेकिन एशियन गेम्स के इतिहास में एक खेल ऐसा भी है जिसमें भारत का पूरा दबदबा कायम रहा है। दरअसल कबड्डी जिसे पहली बार 1990 बीजिंग में शामिल किया इस खेल में भारत ने हमेशा स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया है। भारतीय कबड्डी टीम में अब तक कुल 9 गोल्ड मेडल जीते हैं जिसमें 7 पुरुष जबकि दो बार महिला टीम ने सोने के रंग को चूमा है।
एशियन गेम्स में कबड्डी की शुरुआत
भारत के सबसे प्राचीनतम खेलों में से कबड्डी ने ने 1982 में एक प्रदर्शनी खेल के रूप में अपनी पहली उपस्थिति बनाई थी। इसके अगले साल भी इसे एशियन गेम्स में शामिल नहीं किया गया। हालांकि 1990 बीजिंग, चीन में हुए एशियन गेम्स में पहली बार पुरुष स्पर्धा कबड्डी को शामिल किया। यहां से भारत ने लगातार गोल्ड मेडल जीत धूम मचा दी।
भारत का स्वर्णिम इतिहास
भारत ने पहली बार 1990 बीजिंग में आयोजित हुए एशियन गेम्स में कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को हराते हुए पहला गोल्ड मेडल के साथ इतिहास रचा था। इसके बाद 1994 में जापान के हिरोशिमा में भारत का मुकाबला एक बार फिर बांग्लादेश से हुआ जहां उसने विरोधी को धूल चटा दूसरे गोल्ड पर कब्जा किया। अगले एशियन गेम्स भारत की जीत का मज़ा तब दोगुना हो गया जब उसने 1998 बैंकॉक में हुए खेलों में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हरा गोल्ड की हैट्रिक लगाई। इसके बाद भारत ने 2002 में बांग्लादेश और 2006 में एक बार पाकिस्तान को हरा लगातार पांचवा गोल्ड जीता। 2010 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के अलावा ईरान सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी और ग्वांगझोउ में उसका फाइनल में सामना भारत से हुआ, जहां भारत ने मुकाबला 37-20 से अपने नाम किया। 2014 में ईरान ने भारत की कड़ी टक्कर दी लेकिन यहां भी भारत ने जीत के सिलसिले को ज़ारी रखते हुए सातवीं बार लगातार गोल्ड जीता। वहीं 2010 में शुरु हुई महिला स्पर्धा कबड्डी में भारतीय टीम अब तक दो गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
रेड फॉर गोल्ड
इंडोनेशिया में होने वाले 18वें एशियन गेम्स में भारत से एक बार फिर दो गोल्ड मेडल की उम्मींद जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भारतीय एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन और मशाल स्पोर्ट्स ने रेड फॉर गोल्ड के नाम से एक मुहिम की शुरुआत की है जहां सभी भारतीय कबड्डी फैंस अपनी टीम और खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं भेज़ सकते हैं। इसके लिए आप raidforgold.com पर जाकर भी अपने फेवरेट स्टार खिलाड़ियों को संदेश भेज़ सकते हैं।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय कबड्डी टीम
पुरुष | महिला |
गिरिश मारुति एनार्क | साक्षी कुमारी |
दीपक | कविता |
मोहित छिल्लर | प्रियंका |
संदीप | मनप्रीत कौर |
परदीप नरवाल | पायल चौधरी |
रिशांक देवाडिगा | रितु नेगी |
मोनू गोयत | सोनाली विष्णु शिंगेट |
अजय ठाकुर | सयाली संजय केरीपले |
रोहित कुमार | रणदीप कौर खेरा |
राजू लाल चौधरी | शालिनी फाठक |
मल्लेश गंगाधरी | उषा रानी नरसिंहा |
राहुल चौधरी | मधु |
स्टैंड बॉय खिलाड़ी – अमित नागर,मनिंदर सिंह | प्रियंका, शमा प्रवीण |