खिलाड़ियों को लगातार अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ रहना आवश्यक होता है। स्वस्थ रहने के लिए खिलाड़ियों को अपने खान-पान का खासा ख्याल रखना पड़ता है। इसके लिए खिलाड़ियों को निर्धारित डाइट को फॉलो करना पड़ता है। संतुलित आहार के सेवन से खिलाड़ी तरोताज़ा महसूस करते हैं। अक्सर लोगों में ये जानने की उत्सुकता होती है कि आखिर खिलाड़ी ऐसा कौन सा फ़ूड खाते हैं जिससे वो इतने फिट रहते हैं। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको भी खिलाड़ियों की तरह ही फिट रहना है तो आप इन खाद्यपदार्थों का सेवन करें। और एक सफल खिलाड़ी की तरह आजीवन फिट रहे ।
क्विनोआ

Picture Source :- Dr. Weil
क्विनोआ आसानी से बाज़ार में उपलब्ध होता है। इसमें विटामिन-बी 12 भारी मात्रा में पाया जाता है। इस सुपरफूड को नियमित रूप से सलाद और भोजन में शामिल किया जा सकता है। शरीर को उर्जा देने में यह मददगार होता है। क्विनोआ के सेवन से शरीर की मांसपेशिया मज़बूत होती है। साथ ही यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन होने के नाते शरीर में खून की कमी नहीं होती। यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। बढ़ते वजन को कम करने में क्विनोआ का साबुत अनाज सहायक होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है जो आसानी से पच जाता है, साथ ही दूसरे आहारों को भी पचाने में मदद करता है। इसके कारण शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं हो पाती और आसानी से वजन कम होता है।
केला

Picture Source :- Days Of The Year
केला खाने वालों का एनर्जी लेवल साधारण व्यक्ति से ज्यादा होता है। एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। एनर्जी से भरपूर होने के कारण एथलीट प्रतिदिन केले का सेवन अवश्य करते हैं। केले के सेवन के साथ वर्कआउट करना जरूरी होता है। इसके अलावा केले में पाया जाने वाला विटामिन-बी 6 शरीर में ब्लड ग्लूकोज के लेवल को ठीक रखता है। केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी धीरे-धीरे कम होती है और आपकी एनीमिया की समस्या में भी सुधार होता है। इसके सेवन से पेट में होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। केले का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाकर शरीर को बलिष्ठ बनाता है। प्रतिदिन केला और दूध का सेवन करने से व्यक्ति कुछ ही दिनों में तंदरुस्त हो जाता है।
अनार

Picture Source :- My Jewish Learning
अनार हेल्दी फलों में से एक माना जाता है। अनार, त्वचा की ऊपरी परत को सुरक्षित करने का काम करता है। साथ ही ये कोशिकाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिससे चेहरे पर निखार आता है। अनार में उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है। ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं। विटामिन सी, विटामिन के, और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर, अनार कैंसर से लड़ने में मदद करता है और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार कर शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है। अनार के सेवन से आप फ्रेश महसूस करते हैं। इसके सेवन से खिलाड़ी फिट रहते हैं।
नट्स और नट बटर

Picture Source :- fowtex.com
नट्स और नट बटर में उच्च कोटि का प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा पाया जाता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करता है। कसरत के बाद होने वाली थकावट पर आसानी से रहत पाने के लिए नट्स और नट बटर का उपयोग किया जा सकता है। खेल की दुनिया में ज्यादातर खिलाड़ी इसका प्रयोग करते हैं। नट्स त्वरित एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करते हैं और कसरत की थकान से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। यह लंबे समय तक निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है।
दलिया

Picture Source :- yesvegetarian.com
दलिया में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण इसे पचाने में आसानी होती है। इसका सेवन करने से आप तरोताज़ा महसूस करने लगते हैं। कहने के लिए यह एक पवार-पैक नाश्ता है। दलिया एक पौष्टिक भोजन है जो पोषण की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। अगर आप भारी भरकम या अधिक भोजन करने से बचते हैं, तो दलिया आपके लिए अनिवार्य तत्वों की पूर्ति करता है।
इसे भी पढ़े :- जानिए दुनियां भर के एथलीटों को कैसे फिट रख रहा है ‘अचार का ज्यूस’