जब भी हम चौक-चौबारे पर खेल की चर्चा चाय-समोसे के साथ कर रहे होते हैं, तो उस वक्त हमारी जुबान पर विराट कोहली, सुशील कुमार, सरदार सिंह, सुनील छेत्री या मेसी, रोनाल्डो के नाम ही होंठ बदलते रहते हैं। टेनिस, फुटबॉल, क्रिकेट और हॉकी जैसे खेलों का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होता है और इसे मीडिया भी बकायदा पूरी दुनिया में प्रसारित और प्रचारित करता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे खेल हैं, जो हार-जीत से परे खेलने के दौरान बेहद रोमांचक होते हैं। फिर भी इन्हें किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था से मान्यता नहीं मिली हुई होती है, क्योंकि ये खेल लोग ज्यादातर शौकिया खेलते हैं। इस लेख में हमने ऐसे ही खेलों को शामिल किया है, जो खेल की दुनिया में अटपटे गेम्स के रूप में जाने जाते हैंः
इस खेल के मानव का चेहरा काफी भद्दा भी लगता है, क्योंकि इसमें लोगों को अपनी होंठ को नाक से टच कराना होता है। इस खेल का आयोजन इंग्लैंड में ज्यादा होता है और ये वहीं लोकप्रिय भी है, हालांकि भारत में भी बच्चों के बीच ये लोकप्रिय है।
होंठ से नाक को मिलाना
एक ही खेल में जब दो खेल का तड़का लगता है, तो दर्शकों का रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। चेस बॉक्सिंग ऐसा ही खेल है, जिसमें चेस के साथ-साथ मुक्केबाजी का भी तड़का लगता है। इसमें जीत के लिए खिलाड़ी को चेकमेट या नॉकआउट करना होता है।
चेस मुक्केबाजी
धरती पर इंसानों के बाद उनके साथ रहने वाला सबसे होशियार जानवर कुत्ते को माना जाता है। जिसमें ट्रेंड कुत्ते तो अपना समझ से कई बार मानव को भी चौंका देते हैं। दुनिया में डॉग डांसिंग इन कुत्तों की समझ का एक शानदार नमूना है, जो अमेरिका, इंग्लैंड और जापान जैसों देशों में खासा लोकप्रिय है।
डॉग डांस
कैसा लगेगा जब हॉकी के मैदान में डूबने भर का पानी भर दिया जाये और खिलाड़ियों को ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ कूदा दिया जाता है। बाकी सारे नियम हॉकी लेकिन ये खेल पानी के अंदर होता है, जो सिर्फ और सिर्फ एडवेंचर के लिए खेला जाता है।
पानी के भीतर हॉकी
इस खेल में जान जानें का खतरा पहाड़ की गहराई तक रहता है, इसके खिलाड़ी इस खेल की तरह ही रोमांचक होते हैं। जिन्हें खतरों से खेलना भलीभांति आता है, दुनिया के सबसे खतरनाक खेल के लिए पर्वत-घाटी और खतरनाक जगहों की जरूरत होती है।
एक्सट्रीम आयर्निंग
तुर्की में हर साल जून में आयोजित होने वाला ये खेल दुनिया के सबसे प्राचीनतम खेलों में से एक है। जिसमें लोग अपने पूरे शरीर में तेल लगाते हैं और दंगल करते हैं। यही नहीं ये खेल नीदरलैंड और जापान में खासा लोकप्रिय है और इसे उत्सव की तरह मनाया जाता है।
तेल वाली कुश्ती
इस खेल को मूल स्वरुप देने का काम यूनाइटेड किंगडम के चार शराबियों ने की थी। हालांकि इस खेल में आजतक कोई चैंपियन नहीं बन पाया है, जबकि इस खेल को खेलने के दौरान खिलाड़ियों को अपने पैरों के पंजों का इस्तेमाल करना होता है। जिसमें दोनों प्रतियोगियों को एक दूसरे के पैरों को धक्का देना होता है।
पैरों वाली कुश्ती