भारतीय तैराक रोहन मोरे ने ओशियन सेवन चैनल्स पार करके नया इतिहास रच दिया है। रोहिन ओशियन सेवन चैनल्स पार करने वाले दुनिया के सबसे युवा और पहले एशियाई तैराक हैं। रोहन से पहले पूरी दुनिया में केवल 8 तैराक ही इस कारनामे को अंजाम दे सके हैं। पुणे के रहने वाले रोहन अब नए रिकॉर्ड के साथ ऐसा करने वाले 9वें तैराक बन गए हैं।
रोहन छह समुद्रों में पहले ही तैराकी कर चुके थे। उन्होंने न्यूजीलैंड में मौजूद कुक स्ट्रेट में तैराकी करके नया इतिहास रचा। करीब 22 किलोमीटर के सफर को रोहन ने 8 घंटे 37 मिनट में पूरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे के रोहन काफी वक्त से न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट में तैरने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन एक साल में केवल 12 तैराकों को ही एसोसिएशन मौका देता है।
Rohan More, a Pune based swimmer becomes the youngest in the world and the first Asian to complete the Ocean Seven Challenge. He also is the 9th person in the world to complete it pic.twitter.com/EuCPjK1SeR
— ANI (@ANI) February 11, 2018
यह एक मैराथन चैलेंज होता है जहां सात समुद्री चैनल्स को पार करना होता है। चैनल्स का तात्पर्य समुद्र के गहरे हिस्सों से होता है। ओशियन सेवन चैलेंज में सात पर्वतों की चढ़ाई करनी होती है जहां सभी महाद्वीपों के सबसे विशाल पर्वतों पर चढ़ना होता है। चैलेंज में चैलेंज में नॉर्थ चैनल, द कुक स्ट्रेट, द मोलोकई चैनल, द इंग्लिश चैनल, द कैटालिन चैनल, द सुगारू स्ट्रेट और स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर शामिल हैं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए रोहित 2015 से तैयारी कर रहे थे और जैसा ही उनको मौका मिला तो भारत के इस युवा ने देश के साथ अपना नाम भी सुनहरे अक्षरों में रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया।