वैसे तो लड़कियों को सजना सवरना खूब भाता हैं, खास तौर पर जब बात हो हाथों के नेल पेंट की। अक्सर लड़कियां इसके कलर सेन्स को लेकर बहुत ही सावधानी बरतती हैं। ऐसे में हमारे चहेते खिलाड़ी भी अपने फ़ैशन सेन्स को लेकर सजग रहते हैं। उन्हें इस बात का आभास भी नहीं होता कि कैमरे की नज़र उनकी हर अदाओं पर निगरानी रख रही हैं। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही खिलाड़ी की जो अपने नेल पेंट के कलर सेन्स को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा जो इन खेलों के दौरान अपने फैशन के सूझबूझ के चलते अख़बारों की सुर्ख़ियों में छाई रही, इस दौरान अगर उनकी किसी चीज ने सबका ध्यान खींचा हैं तो उनकी तिरंगे वाली नेल पेंट ने।
अपनी तिरंगे वाली नेल पॉलिश लगाने के राज का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि “तिरंगा तो हमेशा से ही मेरे दिल में रहता है लेकिन इस दफा मैंने अपने नेल्स पर बनाया। जब भी मैं किसी खेल या मैच में पिछड़ रही थी तब मैं अपने नेल्स की ओर देखती थी और तिरंगा मुझे प्रेरणा देता था।”
खैर यहाँ बात हो रही हैं मनिका के नेल पेंट की तो हम देखेंगे कि किस तरह उन्होंने अनेकों अवसरों पर अलग डिज़ाइन और अलग रंग की नेल पेंट इस्तेमाल की।

Picture Source :- Instagram and dnaindia
ऐसा ही एक मौका था रियो ओलंपिक 2016 का, जहाँ उन्होंने अपने नाखूनों पर गर्व से भारत के झंडे का डिज़ाइन बनाया था। उनकी अनामिका की उंगली (रिंग फिंगर) के नाखून पर चक्र बना था तो बाकी की उंगलियों के नाखूनों पर तिरंगा बनाया हुआ था।

Picture Source :- Source: Instagram/
manikabatra.15
नवंबर 2018 में, उन्होंने अपनी फ्रेंड के साथ मेडल पकड़े एक तस्वीर पोस्ट की, इस तस्वीर की खासियत यह रही की यहाँ भी मनिका अपने नेल पेंट का बखूबी ध्यान रखा। उन्होंने एक नाख़ून को लाल तो दूसरे नाख़ून को नीले रंग से रंगा हुआ था। इस तरह यहाँ भी उन्होंने फ़ैशन की सूझबूझ का परिचय दिया।

Picture Source :- Theweek.in
सीएट 2018 अल्टिमेट लीग में दबंग स्मैशर्स के लिए खेलते हुए, बत्रा ने एक नाख़ून में नीले रंग तो बाकी के नाखूनों को लाल रंग से रंग था। हो सकता है ये उनका अपना ही अंदाज हो।

Picture Source: Instagram/
manikabatra.15
वह हमेशा अपने नाखूनों को स्टाइलिश रखना पसंद करती हैं। हाल ही में आईटीटीएफ स्टार अवार्ड्स 2018 में उन्होंने कॉन्ट्रास्ट रेड नेल्स के साथ ब्लैक साड़ी पहनी थी। यह अंदाज उनपर खूब जच रहा था।

Picture Source :-Instagram/
manikabatra.15
मनिका अपने अनोखे अंदाज के लिए ही जानी जाती हैं। कई मौकों पर उन्हें नीले, लाल, फ़िरोज़ा और काले रंग के नाखून पेंट में देखा गया हैं।