बॉलीवुड में स्पोर्ट्स स्टार की बायोपिक पर कई फ़िल्में बन चुकी हैं जिनमें मैरी कॉम, भाग मिल्खा भाग और दंगल जैसी फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। इसी कड़ी में भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा की जीवनी पर फिल्म निर्माण की बात कही जा रही है। पहले भी इस बात को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। हाल ही में मुंबई मिरर को दिए साक्षात्कार में सानिया ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए बायोपिक निर्माण के खबर की पुष्टि की। सानिया की हामी भरने के बाद अब ये सवाल उठने लगा है कि आखिर कौन सी बॉलीवुड अदाकारा उनके किरदार के साथ रुपहले पर्दे पर न्याय कर सकेगी। हमनें इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की है और यहाँ कुछ नाम सुझाएं जा रहें हैं जो हो सकता है सानिया के किरदार को निभा सके।
वैसे तो परिणीता चोपड़ा का नाम फिलहाल इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर है। इससे पहले भी सानिया मिर्ज़ा के किरदार को लेकर परिणीति के नाम की चर्चा हो चुकी है। परिणीति ने खुद इस किरदार में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। सानिया ने भी अपनी बायोपिक के लिए परिणीति के नाम पर अपनी सहमति जताई थी। एक साक्षात्कार में सानिया ने कहा था कि ‘परिणीति बिल्कुल मेरी तरह दिखती है।” यहाँ परिणीति इस किरदार के लिए पहली पसंद हो सकती हैं।
परिणीति चोपड़ा (Picture Source :- AFP)
जब हम खेल की बायोपिक बारें में सोचते हैं तो जेहन में सबसे पहले जैकलीन फर्नांडीज का ख्याल आता है। वो पहले भी बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। वैसे भी वो एक स्क्वैश खिलाड़ी भी है। इस लिहाज से जैकलीन इस किरदार के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं।
जैकलीन फर्नांडीज (Picture Source :- AFP)
वर्तमान में सोनाक्षी सिन्हा अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। वो नियमित रूप से वर्कआउट भी कर रही हैं। उनका जो व्यक्तित्व है वो सानिया से काफी मेल खाता है। यदि उन्हें इस बायोपिक में काम करने का मौका मिलता है तो वो इस किरदार को बड़ी संजीदगी से निभा सकती हैं। उन पर दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है।
सोनाक्षी सिन्हा (Picture Source :- AFP)
अनुष्का शर्मा का नाम भी इस सूची में शामिल है क्योंकि हम जानते हैं कि अगर उन्हें यह भूमिका ऑफर की जाती है तो वो शायद इससे इनकार नहीं करेंगी। पिछले साल अनुष्का की रिलीज हुई फिल्म जीरो, सुईगा-धागा और परी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल करने में नाकामयाब रही थी। अब उन्हें एक बिग हिट की ज़रूरत है। उनका गंभीर किरदार इस फिल्म में जान फूंक सकता है। इस लिहाज से अनुष्का भी इस फिल्म के लिए चुनी जा सकती हैं।
अनुष्का शर्मा (Picture Source :- AFP)
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका में कंगना के सशक्त अभिनय को देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वो सानिया के किरदार के साथ न्याय कर सकती हैं। कंगना एक ऐसी अदाकारा हैं जो किसी भी किरदार को आसानी से जी सकती हैं।
कंगना रनौत (Picture Source :- AFP)
सानिया की बायोपिक के लिए सारा अली खान का नाम भी सुझाया जा सकता है। इसके पीछे का कारण है कि उनकी समान ऊंचाई और उनकी चेहरे की मासूमियत। इस वजह से सारा को इस किरदार को निभाने का मौका मिल सकता है।
सारा अली खान (Picture Source :- AFP)