पिछले साल अमेरिका में हुए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज करके सबको हक्का भक्का छोड़ दिया। अमेरिका के प्रेजीडेंट बनने के बाद ट्रंप दुनिया की सबसे चर्चित शख्सियत बन गए हैं। अपने रंगीन मिजाज के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध ट्रंप का दिल टेनिस स्टार अना इवानोविच पर आ गया था। ट्रम्प का मानना है कि इवानोविच दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। तीन साल पहले सर्बियाई प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान ट्रम्प ने एना का जिक्र उठाया था। उन्होंने कहा था, “इवानोविच जैसी खूबसूरत लड़की मैंने आज तक नहीं देखी।” इवानोविच रिटायर्ड सर्बियाई टेनिस स्टार हैं। उन्होंने साल 2008 में डिनारा साफिना को हराकर फ्रेंच ओपन जीता था। इसी साल वह वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी बनी थीं। वहीं 2007 फ्रेंच ओपन में व 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में वह रनर अप रही थीं।
इसके अलावा वह सालाना डब्ल्यूटीए टूर चैंपियनशिप के लिए तीन बार 2007, 2008 और 2014 में क्वालीफाई कर चुकी हैं। साल 2003 से 2016 तक इवानोविच ने 15 डब्ल्यूटीए टूर सिंगल्स टाइटल जीते जिनमें एक ग्रेंड स्लैम टाइटल शामिल है। इसके अलावा इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त $15 मिलियन की कमाई की। जो ऑल- टाइम रैंकिंग में 20वीं सर्वोच्च कमाई है। जून 2011 में टाइम ने उन्हें ’30 लीजेंड्स ऑफ विमिन्स टेनिस: पास्ट, प्रेंजेंट एंड फ्यूचर’ के लिए नामित किया गया। इसके अलावा उन्हें 100 महान खिलाड़ियों की लिस्ट में भी सम्मिलित किया गया। इस लिस्ट में पुरुष- महिला दोनों शामिल थे। 29 साल की स्टार ने साल 2016 में टेनिस को अलविदा कह दिया था।