कहा जाता है कि खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का फिट होना बहुत जरुरी होता है। अच्छी फिटनेस न ही उनके खेल प्रदर्शन को सुधारती है बल्कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है। अक्सर खेल सितारों को खेल के समय फिट देखा जाता है, इस दौरान वो बड़ी गंभीरता से अपने रूटीन को फॉलो करते हैं लेकिन खेल से दूर होते ही उनके खान-पान में अनुशासनहीनता देखी जाती है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनकी खुद की लापरवाही के चलते उन्हें अपने बढ़ते वजन से परेशानी उठनी पड़ती है। खैर, यहाँ हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई महिला टेनिस कोच और पूर्व टेनिस खिलाड़ी जेलेना डॉकिक की जिन्होंने लगभग 38 किलो वजन कम किया है।

Picture Source: Instagram/dokic_jelena
एक समय था जब जेलेना लगभग 115 किलो की हुआ करती थी। दरअसल, उन्होंने साल 2014 में टेनिस जगत से सन्यास की। घोषणा करने के बाद वो अपने खान-पान पर नियंत्रण नहीं रख सकी जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ता गया। विश्व की पूर्व नंबर 4 की खिलाड़ी जेलेना अपने बढ़ते वजन से काफी चिंतित रहने लगी, एक समय ऐसा भी आया कि उनका वजन 115 किलो से भी अधिक हो गया। हालाँकि, अब वो अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए कटिबद्ध थी और इस कटिबद्धता के चलते उन्होंने अपने वजन पर लगाम लगाने का फैसला किया।
स्वस्थ आहार और नियमित कसरत

Picture Source: Instagram/dokic_jelena
जेलेना का मानना है कि एक स्वस्थ आहार और नियमित कसरत ने ही उनके वजन को नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने अधिक से अधिक फलों के सेवन किया। अपने खान-पान पर नियंत्रण करने के अलावा वो नियमित रूप से कसरत भी करती थी। इस दरम्यान उनकी मेहनत रंग लाती गई और देखते ही देखते उन्होंने तक़रीबन 38 किलो वजन कम कर लिया। वर्तमान में उनका वजन लगभग 76 किलो है हालाँकि वो यहीं नहीं रुकने वाली थी। उन्हें अपना वजन 60 से 65 किलो के बीच ही रखना हैं, इस बात से उत्साहित जेलेना आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर अपनी ख़ुशी जाहिर करती रहती हैं।
जेलिना डॉकिक ने की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Picture Source: Instagram/dokic_jelena
पूर्व टेनिस स्टार ने अपने कम हुए वजन पर ख़ुशी जाहिर की और दूसरों को भी वजन कम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि “उन सभी को मेरा धन्यवाद जिन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया।” उन्हें विश्वास है कि अगर दिल से चाहो तो कुछ भी असंभव नहीं है। वजन कम करने के बाद उनके चेहरे पर गजब का उत्साह देखा जा सकता है, इसकी झलक उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरों में देखि जा सकती है। ऐसे में जेलिना को देख कर तो यही कहा जा सकता है, अगर इच्छाशक्ति होतो कुछ भी हांसिल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़े :-गर्भावस्था के बाद टेनिस कोर्ट में दोबारा लौटने के लिए कुछ इस तरह पसीना बहा रही हैं सानिया मिर्ज़ा