भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 15 नवंबर को अपने परिवार के साथ अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सानिया ने अपने जन्मदिन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनके पति शोएब मलिक, बहन अनम मिर्जा, पिता इमरान मिर्जा और माता नासिमा मिर्जा मौजूद थे। बता दें कि सानिया ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया था।
मां बनने के बाद सानिया दोबारा अब अपने सामान्य जीवन में धीरे-धीरे लौट रही हैं। यही नहीं सानिया जिम में वर्कआउट भी कर रही हैं, जिसकी फोटो उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए सानिया ने कैप्शन में लिखा, “कल मैं कई हफ्तों/महीनों बाद जिम गई। मैं उस बच्चे की तरह एक्साइटेड थी जो किसी कैंडी शॉप पर खड़ा हो। कहीं से तो शुरुआत करनी थी तो क्या ना मेरे बर्थडे वाले दिन से। #Day1”
Went to the gym after weeks/months yesterday first times since I had my baby.. I was excited like a kid in a candy shop ? it’s going to be one lonnggg and fun road back mentally and physically !!gotta start somewhere so why not on my birthday ? ?? #Day1 pic.twitter.com/Hb54wLoieD
— Sania Mirza (@MirzaSania) November 16, 2018
सानिया ने 30 अक्टूबर को हैदराबाद में बेटे को जन्म दिया था। सानिया और शोएब के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है। प्रेगनेंसी के बाद से सानिया मिर्जा टेनिस कोर्ट से दूर हैं।
फिलहाल सानिया अपने पति और परिवार के साथ क्वॉलिटी समय बिता रही हैं। हाल ही में शोएब मलिक ने भी टी-10 लीग से अपना नाम वापस ले लिया था।
Celebrations! My son turns 16 days old on the same day my wife turned 16 years young, and my mother in law too. Life set hey Alhumdulilah Alhumdulilah Alhumdulilah ?? pic.twitter.com/jVxPdRk9KV
— Shoaib Malik ?? (@realshoaibmalik) November 15, 2018
गौरतलब है कि सानिया ने 30 अक्टूबर को हैदराबाद में बेटे को जन्म दिया था। सानिया और शोएब ने बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है। प्रेगनेंसी के बाद से सानिया मिर्जा टेनिस कोर्ट से दूर हैं। फिलहाल वो अपने पति और परिवार के साथ क्वॉलिटी समय बिता रही हैं। शोएब मलिक भी टी-10 लीग छोड़कर सानिया और अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए आए हुए हैं।