कहते हैं हर कामयाब इंसान के पीछे किसी महिला का हाथ होता है। ये बात नोवाक जोकोविच के लिए एकदम फिट बैठती है।12 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच की कामयाबी के पीछे उनकी पत्नी येलेना का बड़ा हाथ है। लेकिन क्या आपको पता है? नोवाक जोकोविच ने पत्नी येलेना से लव मैरिज की है। संघर्ष के दिनों में येलेना ने नोवाक की काफी मदद की थी। हमेशा सपोर्ट बनाकर जोकोविच के पीछे खड़ी रही। नतीजतन, नोवाक जोकोविच आज टेनिस की दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक गिने जाते हैं। आइये जानते हैं नोवाक जोकोविच और येलेना जोकोविच की लव स्टोरी के बारे में।
10 जुलाई 2014 को स्वेती स्टेफन रिसोर्ट में नोवाक और येलेना शादी के बंधन में बंधे।
स्वेती स्टेफन रिसोर्ट
उसी साल अक्टूबर महीने में येलेना ने स्टीफन जोकोविच के रूप में पहले बच्चे को जन्म दिया।
स्टीफन जोकोविच
येलेना और नोवाक पहली बार स्कूल में मिले थे। इसके बाद साल 2005 में दोनों के प्यार का परवान चढ़ा।
स्कूल का प्यार
आठ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2013 में नोवाक जोकोविच ने येलेना से सगाई की।
सगाई के लिए बधाई
ताजमहल घूमने के दौरान तस्वीर खिंचवाती येलेना जोकोविच
वेलकम टू आगरा
साल 2017 में येलेना जोकोविच ने तारा नाम की एक बेटी को जन्म दिया।
बेटी तारा
आपको बता दें, येलेना ‘नोवाक जोकोविच फाउंडेशन’ की डायरेक्टर हैं। ये एनजीओ सर्बिया के बच्चों को उसके सपने पूरे करने में मदद करती हैं।
नोवाक जोकोविच फाउंडेशन