अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ विवाह बंधन में बंध गई। सेरेना के ब्वॉयफ्रेंड रेडिट के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहेनियन हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेरेना विलियम्स और एलेक्सिस ओहेनियन का दो साल से भी अधिक समय से अफेयर चल रहा था। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी। सगाई की खबर सेरेना ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
खबरों के अनुसार विवाह स्थल न्यू ओर्लांस के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया था। साथ ही मेहमानों को शादी में मोबाइल फोन लाने के लिए मना किया गया था। खबरो की माने तो इस शादी समारोह में लगभग 1 मिलियन डॉलर खर्च किए गए। कोच पैट्रिक मौरातोग्लू ने इंस्टाग्राम पर 21 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन सेरेना को शादी की बधाई दी
शादी समारोह में खर्च हुए 1 मिलियन डॉलर
खबरों के मुताबिक सेरेना और ओहेनियन का दो साल से भी अधिक समय से अफेयर चल रहा था।
सेरेना विलियम्स और एलेक्सिस ओहेनियन
23 ग्रैंड स्लेम जीतने वाली सेरेना विलियम्स ने साल 2017 जनवरी में प्रेग्नेंट होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर अपने फैंस को चौंका दिया था।
सेरेना विलियम्स और एलेक्सिस ओहेनियन
सेरेना दो महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। सेरेना ने अपनी बेटी का नाम एलेक्सिया ओलंपिया रखा है।
एलेक्सिया ओलंपिया
लुसियाना के कंटेंपरेरी आर्ट सेंटर में हुए इस शादी समारोह में मॉडल और रियलिटी टीवी की स्टार किम कार्दाशियां, वीनस विलियम्स, पॉप स्टार बियोंसे और सियारा समेत करीब 250 लोगों ने शिरकत की।
किम कार्दाशियां और वीनस विलियम्स,