खेल जगत के खिलाड़ी अपनी शानोशौकत और ठाट-बाट को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। वो अपने हर अंदाज़ को अपने प्रसंशकों से साझा करते हैं और उनके फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। लोकप्रियता के मामले में इन खिलाड़ियों का कोई सानी नहीं है। बात अगर रेसलिंग की हो तो भारतीय कुश्ती में भी एक से बढ़कर एक दिग्गज हुए हैं जो अपने फैशनेबल अंदाज़ से लोगों को अपना दीवाना बनाते रहते हैं। कई मामलों में तो खेल दंपति भी कमाल कर जाते हैं। ऐसा ही एक कपल है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में बना हुआ है।
साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली रेसलर साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साल 2017 में शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों इंस्टाग्राम पर आये दिन अपनी दिलकश तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। गौरतलब है कि दोनों कपल पेशेवर पहलवान हैं। यहाँ हम देखेंगे साक्षी और सत्यव्रत की उन तस्वीरों को जिनमें दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे हैं।
अपने फुर्सत के पलों को एक साथ गुजारते हुए साक्षी और सत्यव्रत किसी अनजान जगह पर एक दूसरे के हाथों से दिल का आकार बनाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों नीले रंग की टी-शर्ट में क्या खूब नज़र आ रहे थे। उन्हें देखकर लगता है मानो दोनों के दूसरे को ज़िन्दगी भर खुश रखने कोशिश कर रहे हो।
फुर्सत के लम्हों में एक साथ (Picture Source :- Instagram /satyawart_kadian)
अपने लेटेस्ट फैशन को बखूबी बयां करने लिए साक्षी जहाँ काले रंग की जींस के साथ फुल बांह के ऊपर गुलाबी रंग की जैकेट और सिर पर कैट कैप पहने नज़र आई तो वहीं ग्रे कलर के जिम सूट में सत्यव्रत भी एकदम कूल नज़र आ रहे थे। दोनों का यह अंदाज़ काबिलेतारीफ था।
गुलाबी जैकेट में साक्षी का कमाल का लुक (Picture Source :- Instagram /satyawart_kadian)
ईशा अंबानी की शादी के रिसेप्शन में दोनों कपल अपने अंदाज़ से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। इस दौरान जहाँ साक्षी सिल्वर कलर का डिजाइनर लहंगा धारण किये हुई थी तो वहीं सत्यव्रत काले रंग के सूट के साथ गुलाबी रंग के शर्ट में नज़र आए। इससे पहले भी दोनों कई मर्तबा अपने ड्रेसिंग सेंस का लोहा मनवा चुके हैं।
अंबानी की शादी के रिसेप्शन में (Picture Source :- Instagram /satyawart_kadian)
शादी की पहली सालगिरह पर दोनों कपल ने केक काटकर सेलिब्रेट किया। दोनों इस तस्वीर में बहुत खुश नज़र आ रहे थे। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि वक़्त कितनी तेजी से बलदता है लेकिन इंसानी प्यार वहीं का वहीं रहता हैं।
शादी की पहली सालगिरह (Picture Source :- Instagram /satyawart_kadian)
दीपावली के शुभ अवसर पर दोनों कपल माथे पर टीका लगाए नज़र आए। उनका यह अंदाज़ उनके प्रसंशकों को लुभा रहा था। इस दौरान साक्षी सफेद रंग के दुपट्टे में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी तो उनके पति लाल रंग की टी-शर्ट में काफी जच रहे थे।
यह कातिलाना मुस्कान (Picture Source :- Instagram /satyawart_kadian)
पद्म श्री पुरस्कार ग्रहण करने के बाद साक्षी ने पति के साथ एक शानदार फोटो खिचवाईं। इस मौके पर उनके द्वारा पहनी गई सफ़ेद रंग के बॉर्डर वाली गुलाबी साड़ी उनपर खूब जच रही थी। वहीं सत्यव्रत काले रंग की पैंट और हल्के हरे रंग की प्रिंटेड शर्ट के साथ स्पोर्ट्स शूज में अपने कूल लुक बयां कर रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लगता है मानो दोनों किसी फ़िल्मी पर्दे के नायक और नायिका हो।
दोनों कपल का यह अंदाज़ (Picture Source :- Instagram /satyawart_kadian)
प्रशिक्षण के सिलसिले में जर्मनी के दौरे पर गए साक्षी और सत्यव्रत दोनों ने एक शानदार पोज दिया। ग्रे रंग की हूडी में सत्यव्रत का बेख़ौफ़ लुक देखने लायक बन रहा था। इस मौके पर साक्षी भी उनसे कदम-से-कदम मिला रही थी। काले रंगे की हूडी जैकेट में साक्षी अपने अपने बिंदास भाव जता रही थी। उन्हें देखकर लग रहा था मानो विदेशी धरती में भी वो अपने कौशल को दिखाने के लिए बेताब हो रहे हैं।
विदेशी सरजमीं में भी फैशन का दमखम (Picture Source :- Instagram /satyawart_kadian)
इसे भी पढ़े :-अपने ही साथी खिलाड़ी से कर बैठे इश्क़, फिर की शादी