डब्ल्यूडब्ल्यूई जगत में कोई भी रेसलर हारना नहीं चाहता। उनकी दिली ख्वाहिश होती है कि वो सभी मैच जीते। डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया से जुड़े दिग्गज आंद्रे द जाइंट एक ऐसे शख्स रहे हैं जो लगातार 15 वर्षों तक एक भी फाइट नहीं हारे थे। उनके बारे में कहा जाता है कि एक बार उन्होंने 156 बियर यानि तक़रीबन 73 लीटर बियर पी ली थी। उनके इस कारनामे की वजह से उन्हें ‘ग्रेटेस्ट ड्रंकर ऑन अर्थ’ माना जाता था। उनके खेल का ही कमाल था कि उन्हें प्रो-रेसलिंग का लेजेंट कहा जाता था। उन्होंने अपने खेल के दम पर ‘हॉल ऑफ फेम’ का खिताब भी अपने नाम किया था। यहां हम 7’4 कद के विशालकाय शरीर वाले आंद्रे के जीवन से जुड़ी रोचक बातों पर डालेंगे एक नज़र।
बचपन में आंद्रे मेधावी छात्र हुआ करते थे। उनका मानना था कि जब शारीरिक शक्ति से जुड़े ही काम करने हैं तो पढ़-लिखकर क्या फायदा। इस वजह से कक्षा 8 के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। अपने करियर के शुरूआती दौर में वो किसान हुआ करते थे। फिर खेती-बाड़ी का काम छोड़कर रेसलिंग की दुनिया में तहलका मचाने लगे। आज के दौर के युवाओं को भले ही आंद्रे का नाम अनसुना सा लगे लेकिन 70 और 80 के दशक में वो सबसे महंगे रेसलर हुआ करते थे। रिंग में उनकी तूती बोला करती थी।

Picture Source :- Sky.com
साल 1946 में फ्रांस में जन्मे आंद्रे ने वर्ष 1973 में डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में डेब्यू किया था। उस दौर में उनकी बहुत बड़ी फैन -फॉलोइंग थी। रिंग में शेर की तरह दहाड़ने वाले आंद्रे को उस दौर में दुनिया का आठवा अजूबा कहा जाता था। साल 1973 में पहली फाइट हारने के बाद उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक अपनी जीत बरकरार रखी थी। लगातार 15 साल की जीत के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज हल्क होगन ने रैसलमेनिया-3 में आंद्रे की इस जीत के तिलस्म को तोड़ते हुए उन्हें करारी शिकस्त दी थी। आंद्रे ने अपने करियर में कुल 191 फाइट लड़ी थी।
उस दौर में अपनी शराब पीने की आदत को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले आंद्रे के बारे में कहा जाता है कि वो रिंग में उतरने से पहले तक़रीबन 6 बोलत वाइन पीते थे। सोचो साधारण इंसान अगर 6 बोतल वाइन पी ले तो वो सीधे तरीके से खड़ा नहीं हो सकता और वो थे कि रिंग में विरोधियों को धूल चटाते थे। उनके बारे में एक किस्सा मशहूर है कि एक मर्तबा वो 156 बियर गटक गए थे। 156 बीयर में अमूमन 73 लीटर एलकोहल होती है। आम इंसान के मुकाबले 55 गुना अधिक शराब पीने का कारनामा उनके जैसा कोई असाधारण व्यक्ति ही कर सकता है।

Picture Source :-wwfoldschool.com
लंबे कद और लगातार बढ़ते वजन से आंद्रे काफी परेशान रहते थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए वो शराब का सहारा लेने लगे थे। शराब पीने की उनकी लत ही उनके काल का कारण बनी। कहा जाता है कि आखिरी पलों में उनका वजन 300 किलो से भी अधिक हो गया था। बढ़ते वजन का सीधा असर उनके दिल पर पड़ा जिसके चलते साल 1993 में महज 46 वर्ष की आयु में पेरिस के एक होटल में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़े :-कुछ इस तरह रहा है डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन कोफी किंग्स्टन के 11 साल का करियर