जब से रोंडा रोजी ने रॉयल रंबल में एंट्री ली है, तब से फैंस की उम्मीदें उनसे बढ़ गई है। साथ ही पूरी दुनिया रोंडा रोजी के WWE डेब्यू का इंतजार कर रही है। पिछले महीने जब ट्रिपल एच और स्टेफनी के साथ रोंडा नजर आई थी। उसी वक्त लोगों को अंदेशा हो गया था कि उनका WWE आना तय है। हालंकि, वह कब डेब्यू करेंगी, इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं थी।
लेकिन अब WWE ने सारे राज पर से पर्दे हटा दिए हैं। पूर्व UFC चैंपियन रोंडा रोजी एलिनिमेशन चैंबर में अपना RAW कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगी। एलिमिनेशन चैम्बर इवेंट का आयोजन 25 फरवरी को होने वाला है। इसी रात RAW विमेंस चैंपियनशिप मैच भी होगा। WWE इतिहास में ये पहली मौका है, जब विमेंस एलिनिमेशन चैंबर का मैच हो रहा है।
In TWO WEEKS at #WWEChamber, @RondaRousey will officially join Monday Night #RAW with her @WWE contract signing! pic.twitter.com/iyHMD14JrX
— WWE (@WWE) February 13, 2018
लेकिन फैंस इस संशय में अभी भी हैं कि आखिर रोंडा रोजी की पहली भिड़ंत किससे होगी? वैसे शार्लेट फ्लेयर को लेकर काफी अफवाह उड़ाई जा रही है। दरअसल, शार्लेट इस वक्त स्मैकडाउन चैंपियन हैं। इसलिए RAW बनाम स्मैकडाउन का मैच हो सकता है। इसके अलावा मिक्स्ड टैग टीम मैच में वह स्टेफनी और ट्रिपल एच के साथ भिड़ सकती हैं। रोंडा का साथ यहां ब्रॉन स्ट्रोमैन दे सकते हैं।
BREAKING NEWS: Per @RealKurtAngle, @RondaRousey will sign her Monday Night #RAW contract at #WWEChamber!!! pic.twitter.com/fXHJDtQztt
— WWE (@WWE) February 13, 2018