डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार अंडरटेकर पिछले कई दिनों से रिंग से नदारद रहे हैं। बढ़ती उम्र के चलते कई दफा उनके रिटायरमेंट की अफवाहें भी उड़ चुकी है। डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में अपनी दहशत कायम करने वाले 54 वर्षीय अंडरटेकर की वापसी का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। 6 फुट 10 इंच लंबे अंडरटेकर की कई मर्तबा चोट के चलते सर्जरी हुई है लेकिन फिर भी उन्होंने अपने आप को फिट रखा है। साल 1990 में डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में पदार्पण करने वाले अंडरटेकर अपने आप को काफ़ी फिट रखते हैं। जनकारी के मुताबिक रिंग में वापसी को लेकर उन्होंने अपना वजन कम करना शुरू कर दिया है। इस बात का खुलासा उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गए इस पोस्ट से किया जा रहा है।

Picture Source:- Instagram/undertaker
खबर है कि अंडरटेकर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि “गंभीर जीवन शैली में किया बदलाव” उन्होंने आगे लिखा कि “कई बार मेरी मौत की ख़बरें उड़ी हैं। वर्षों पहले किये गए शारीरिक शोषण की भरपाई के लिए मैंने अपनी जीवनशैली में गंभीर बदलाव किया है। एक बड़ा बदलाव करते हुए मैंने अपना 25 पाऊंड (तकरीबन 12 किलो वजन) कम किया है। इसके लिए मैंने अपने खान-पान में बदलाव किये हैं। न्यूट्रीशन सॉल्यूशंस को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे मेरे लक्ष्य प्राप्ति में न्यूट्रीशन सॉल्यूशंस ने अहम भूमिका निभाई है।”
हालाँकि यहाँ हम पूरी तरह से इस बारे में निश्चित नहीं हैं कि द अंडरटेकर ने अपनी जीवन शैली में क्या गंभीर बदलाव किये हैं लेकिन यहाँ एक बात तो स्पष्ट रूप से ज़ाहिर है कि न्यूट्रीशन सॉल्यूशंस ने उनके आहार में महत्वपूर्ण बदलाव ज़रूर किये होंगे। आशा है वो जल्द ही अपना जलवा रिंग में दिखाने उतरेंगे।
इसे भी पढ़े :-जब पत्नी मिशेल मैककूल को लेकर भावुक हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज अंडरटेकर