पिछले दिनों स्मैकडाउऩ लाइव के मेन इवेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जहां पूर्व NXT चैंपियन सैमी जेन ने मौजूदा WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स को हराया। इस मैच में एजे स्टाइल्स पूरी तरह सैमी जेन पर भारी थे। लेकिन केविन ओवेंस और शेन मैकमैहन की दखलअंदाजी ने स्टाइल्स के हाथों से मैच छीन लिया। नतीजतन, साल की शुरुआत एजे स्टाइल्स को हार के साथ करना पड़ा।
इस मैच के बाद सैमी जेन से ख़ुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर स्टाइल्स का मजाक उड़ाया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “हां, साल के अपने पहले मैच में ही WWE चैंपियन को पटका।”
Yep! Pinned the WWE Champion in my first match of 2018. #YearOfSami pic.twitter.com/MvYPHddSxh
— Sami Zayn (@SamiZayn) January 3, 2018
आपको बता दें, इससे पहले एजे स्टाइल्स का मुकाबला केविन ओवेंस से हुआ था। जहां ओवेंस ने स्टाइल्स को जबरदस्त पटखनी दी। उस मैच में शेन मैकमोहन और सैमी जेन की दखलअंदाजी हुई थी। हालांकि, वह एक नॉन टाइटल मैच था। इसके बाद स्टाइल्स के दुश्मन सैमी जेन से उनका मुकाबला साल की शुरुआत में हुआ।
लेकिन परिणाम में कुछ सुधार देखने को नहीं मिला। स्टाइल्स के इस हार के पीछे शेन और डेनियल ब्रायन का बड़ा हाथ है। इन दिनों शेन और ब्रायन में दुश्मनी की बीज बोया जा रहा है। ताकि आने वाले दिनों में ये फाइट और भी मजेदार हो सके।
आपको बता दें, इस हफ्ते डेनियल ब्रायन ने एक बड़ा ऐलान भी किया है। रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स का मुकाबला केविन ओवंस और सैमी जेन के साथ होगा। ये WWE चैंपियनशिप मैच होगा। 28 जनवरी को रॉयल रंबल का आयोजन होगा।