WWE में पिछले दिनों एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एजे स्टाइल्स और रे मिस्टीरियो के बीच जंग दिखाया गया है। दोनों रेसलर ने शब्दों से एक-दूसरे पर वार किया है। अभी कुछ दिन पहले ही रे मिस्टीरियो ने रॉयल रंबल में वापसी कर फैंस को चकित कर दिया था। ऐसे में अब अफवाहें सामने आ रही है कि वह एक बार फिर से रिंग में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।
गौरतलब है कि एजे स्टाइल्स इस समय WWE चैंपियन हैं। उन्होंने TNA में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसका इनाम उन्हें WWE में शोहरत के रूप में मिली। एजे स्टाइल्स मौजूदा समय के सबसे स्टाइलिश WWE सुपरस्टारों में से एक हैं। वहीं, रे मिस्टीरियो WWE के सबसे चहेते रेसलरों में से एक रहे हैं। उन्होंने साल 2006 में रॉयल रंबल भी जीता था।
आपको बता दें, WWE फैंटेसी वॉरफेयर में WWE अपने आने वाले झगड़े और स्टोरीलाइन को दर्शाता है। ऐसा ही कुछ ब्रॉक लेसनर और गोल्डबर्ग के झगड़े के दौरान भी हुआ था। तब सरवाईवर सीरीज में गोल्डबर्ग ने लेसनर को बुरी तरह से हराया था। इसके बाद रैसलमेनिया 33 में फिर इन दोनों के बीच मुकाबला हुआ था।
रे मिस्टीरियो और एजे स्टाइल्स के बीच ये झगड़ा कुछ दिनों पहले ही छेड़ी गई है। हालांकि NJPW में अभी रे मिस्टीरियो का मैच भी है। इसके बाद वो WWE में आएंगे। एजे स्टाइल्स फास्टलेन के फैटल फाइव मैच में WWE चैंपियनशिप की बचाव के लिए लड़ेंगे। आपको बता दें, WWE फास्टलेन मुकाबला 11 मार्च को होगा।